शूटर शोएब बॉबी पर फायरिंग मामले में 3 लोगों को उठाया, वकीलों ने किया हंगामा

shoaeib-bobby-murder-up-gangwar-mukhtar-ansari-close-shooter-shot-dead

शूटर शोएब बॉबी पर फायरिंग मामले में 3 लोगों को उठाया, वकीलों ने किया हंगामा

शूटर शोएब बॉबी पर फायरिंग मामले में 3 लोगों को उठाया वकीलों ने किया हंगामा

shoaeib bobby murder: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गैंगवार की खूनी वारदात सामने आई है। कुख्यात माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर रहे शोएब बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।

shoaeib bobby murder: बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां

घटना देर रात की बताई जा रही है, जब शोएब बॉबी किसी निजी काम से बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से कई गोलियां सीधे उसके शरीर में लगीं। गंभीर रूप से घायल शोएब बॉबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

3 लोगों को उठाया

देर शाम शोएब उर्फ बॉबी का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी हैं। एक जबड़े में, दूसरी दाएं हाथ, तीसरी सीने में और एक गोली पैर पर लगी। शोएब की कार में भी 5 गोलियां लगी हैं। एक बोनट, 3 शीशों में और एक ड्राइवर साइड के गेट पर। फोरेंसिक रिपोर्ट्स में सामने आया कि 9 mm, 32 बोर पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। हत्या क्यों की गई? ये अब तक सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने खुलासे के लिए 7 टीमें बनाई। बाराबंकी SOG टीम ने शुक्रवार रात को लखनऊ से 3 लोगों को उठाया।

3 दिन से रेकी कर रहे थे आरोपी

SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, CCTV से पता चला है कि कचहरी में शोएब की पिछले 3 दिन से तीन-चार लड़के रेकी कर रहे थे। STF की मामले की जांच में जुट गई है। पत्नी शाजिया ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

वकीलों ने किया हंगामा

इलाके में तनाव को देखते हुए इलाके में 100 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात हैं। वारदात के बाद शोएब का वकील उसके साथी वकीलों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। फिर बस अड्‌डे के सामने जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख SP ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय बुलवाकर समझाया। वकीलों ने प्रार्थना पत्र देकर 48 घंटे में बॉबी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। Also Read-उत्तरप्रदेश की 5 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ आया मेल

shoaeib bobby murder: बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बरामद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शोएब बॉबी कई आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी था और जेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में शामिल रहा है। हाल ही में उसके जेल से बाहर आने की जानकारी भी सामने आई है। शुरुआती जांच में इस हत्या को पुरानी रंजिश और आपसी गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके से बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।

संबंधित सामग्री

 समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची आलिया-सर्वरी, रोस्ट का वीडियो वायरल

मनोरंजन

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची आलिया-सर्वरी, रोस्ट का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में एक-दूसरे को रोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए 21 जून को क्यों मनाते हैं योग?

देश-विदेश

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए 21 जून को क्यों मनाते हैं योग?

दुनियाभर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' ने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया।

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

खेल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

दांबुला में चल रहे ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड अर्धशतक लगाया। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच में तेजी से रन बन रहे हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग

मध्यप्रदेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सन्देश दिया गया।

IND W vs SA W:  विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

खेल

IND W vs SA W: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होगा।