naxal encounter : 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर, 15 लाख के थे इनामी

sukma-naxal-encounter-3-dead-15-lakh-reward

naxal encounter : 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर, 15 लाख के थे इनामी

naxal encounter  2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर 15 लाख के थे इनामी

स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी मारा गया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

sukma naxal encounter: सुकमा जिले के तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों और फोर्स के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल हैं। तीनों नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

तुमालपाड़ जंगल के जंगल में मुठभेड़

मुठभेड़ के संबंध में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से रूक-रूककर फायरिंग होती रही। इस दौरान कई नक्सली मौके से जंगल के अंदरूनी इलाकों की ओर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद सर्चिंग करने पर जवानों को तीन शव मिले।

sukma naxal encounter: हथियार और गोला-बारूद बरामद

इनकी पहचान कोटा एरिया कमेटी सदस्य और स्नाइपर विशेषज्ञ माड़वी देवा, कोंटा एरिया कमेटी के सीएनएम कमांडर पोड़ियम गंगी, और किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी के रूप में हुई। मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

अब तक बस्तर रेंज में 233 माओवादी मारे जा चुके

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में है। संगठन टूट चुका है और कैडरों के सामने हिंसा छोड़कर पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई चारा नहीं है। इस साल अब तक बस्तर रेंज में 233 माओवादी मारे जा चुके हैं।बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए थे। इसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल थी। पापाराव इस बार भी नहीं पकड़ा जा सका। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।