विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली,  झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू भी शामिल

surrendered-naxals-watch-assembly-proceedings-chhattisgarh

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली,  झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू भी शामिल

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली  झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू भी शामिल

छत्तीसगढ़ की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक तस्वीर आज सबका ध्यान खींच ले गई. कभी जंगलों में हथियार थामने वाले, आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच देखने पहुंचे. प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखने आए 120 सरेंडर नक्सलियों में कई ऐसे नाम भी शामिल थे, जो कभी सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती माने जाते थे.

झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू भी शामिल

नक्सलियों में झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड चैतू उर्फ श्याम दादा भी शामिल था. चैतू पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसने महज तीन महीने पहले जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था.इसी समूह में रुपेश दादा भी नजर आए, जो नक्सल संगठन की सेंट्रल कमेटी का सदस्य रह चुका है। रुपेश पर एक करोड़ रुपये का इनाम था और उसने 210 साथियों के साथ सरेंडर किया था। कभी जिनके नाम से इलाके कांपते थे, आज वही लोग विधानसभा की कार्यवाही शांति से देखते दिखे.

झीरम हमले से सदन तक का सफर

साल 2013 का झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है। उसी हमले की साजिश रचने वाला चैतू आज लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से देख रहा था। पुलिस और प्रशासन के लिए यह दृश्य प्रतीकात्मक भी था, और संदेश देने वाला भी कि मुख्यधारा में लौटने का रास्ता खुला है.

गुरुवार को डिप्टी सीएम के निवास पर था डिनर

इससे एक दिन पहले गुरुवार रात ये सभी सरेंडर नक्सली प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर डिनर में शामिल हुए थे। बताया गया कि उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई, फूलों से अभिनंदन हुआ। यह पहल सरकार की पुनर्वास नीति को दिखाने की कोशिश मानी जा रही है.

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

ब्लैक कॉफी के प्रमुख फायदे में वजन घटाने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने, और लिवर स्वास्थ्य में सुधार शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स भी होते हैं।

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

राज्य

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।