जो लाडली बहनें CM का सम्मान नहीं करेंगी, उनकी जांच होगी - मंत्री विजय शाह

those-beloved-sisters-who-will-not-respect-the-cm

जो लाडली बहनें CM का सम्मान नहीं करेंगी, उनकी जांच होगी - मंत्री विजय शाह

जो लाडली बहनें cm का सम्मान नहीं करेंगी उनकी जांच होगी - मंत्री विजय शाह

MP News : मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री विजय शाह का बयान सामने आया है लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए और जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी।

जिले में कितनी लाडली बहनें है ?

मंत्री विजय शाह ने बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी से आंकड़े पूछने के बाद यह बात कही. ढाई लाख लाडली बहनों का आंकड़ा सामने आने के बाद विजय शाह ने पूछा कि मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए कम से कम 50 हजार तो सम्मान करने आना चाहिए READ MORE :भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली

मंत्री बोले-करोड़ों दे रहे हैं, तो धन्यवाद बनता है

मंत्री ने मंच से कहा,सरकार 1500 रुपए के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रही है। तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। भोजन हम करा देंगे। जो नहीं आएंगी, फिर देखते हैं… इसके बाद मंत्री ने बेहद विवादास्पद बयान देते हुए कहा,जिनके ढाई-ढाई सौ बढ़ रहे हैं, उनकी जांच करेंगे। किसी का आधार लिंक नहीं है तो जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे। मतलब वो पेंडिंग हो ही जाएंगी। फिर सब आएंगी। मंत्री के बयान के बाद बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि असहज नजर आए।

MP News : लाड़ली बहना को हर महीने 1500 रुपए

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होती है।

कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग

लाडली बहनों पर मंत्री का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग की है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कर्नल सोफिया के बाद लाडली बहनों का अपमान किया गया. मंत्री शाह ने इससे पहले भी जब विवादित बयान दिया, तो भाजपा ने उनपर कोई कार्रवाई नहीं की थी. विजय शाह कह रहे हैं कि लाडली बहनें सीएम का सम्मान करने नहीं आएंगी, तो उनकी जांच कराई जाएगी. यह करोड़ों लाडली बहनों का अपमान है. भाजपा को तत्काल ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए.  

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।