तिरंगा यात्रा जयपुर

'हर घर तिरंगा' अभियान, जयपुर में CM भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

जयपुर में आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में कई वरिष्ठ नेता और नागरिक शामिल हुए, बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रदर्शन किया।

'हर घर तिरंगा' अभियान, जयपुर में CM भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

'हर घर तिरंगा' अभियान

सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जयपुर सहित कई जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। जयपुर में बारिश के बीच अल्बर्ट हॉल से राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा भी बारिश में हाथ में तिरंगा लहराते चले।

राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान घोषित

तिरंगा यात्रा रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। इससे पहले, सभा में JP नड्डा ने कहा- हाल ही में राज्यसभा में 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) एक्ट, 2026' पारित किया है। 55 साल पहले 'द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट' लाया गया था। इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को अपराध घोषित किया गया था।

दौसा में बना पहला तिरंगा

सीएम भजनलाल ने तिरंगे का राजस्थान से ऐतिहासिक संबंध बताते हुए कहा- इस तिरंगे का राजस्थान की वीर धरा से बहुत गहरा नाता है। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी पर जो तिरंगा पहली बार फहराया गया था, वह राजस्थान के दौसा से बनकर गया था। जयपुर में तिरंगा यात्रा में डिप्टी CM दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और राम धुन कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर