ट्विशा शर्मा मौत केस में सुनवाई

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आज कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ की VC से पेशी, CBI पेश कर सकती है दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आज जिला कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। मामले में आरोपी रिटायर्ड जज और उनके बेटे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आज कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ की VC से पेशी, CBI पेश कर सकती है दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

भोपाल की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को जिला कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इस दौरान मामले के आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे, एडवोकेट समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। इससे पहले भी दोनों की पेशी इसी माध्यम से हो चुकी है।

फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर जांच आगे बढ़ा

सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली AIIMS से प्राप्त दूसरी पोस्टमॉर्टम की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने 25 मई 2026 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इसके बाद एजेंसी वैज्ञानिक साक्ष्यों, डिजिटल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली AIIMS के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को 11 पेज की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी थी। रिपोर्ट की एक प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है। हालांकि रिपोर्ट की आधिकारिक सामग्री अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक जांच में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू की पुष्टि हुई है। साथ ही बेल्ट पर मौजूद निशानों और ट्विशा की गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क के बीच वैज्ञानिक समानता का भी उल्लेख किया गया है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए

ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे।

हाई-प्रोफाइल मामले में बेहद महत्वपूर्ण

अब सबकी नजर CBI की चार्जशीट पर भी रहेगी। जांच अपने हाथ में लेने के बाद एजेंसी के पास वैधानिक समय-सीमा के भीतर चालान पेश करने का दायित्व है। यदि तय अवधि में चार्जशीट दाखिल नहीं होती है, तो आरोपी पक्ष कानून के तहत डिफॉल्ट जमानत का दावा कर सकता है। ऐसे में आज की सुनवाई इस हाई-प्रोफाइल मामले में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026