त्विषा मौत का मामला हाई कोर्ट में

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की है।

By : शिवम् पांडेय
त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

त्विषा मौत का मामला हाई कोर्ट में

मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का रुख किया है। ट्रायल कोर्ट से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद उनकी ओर से हाई कोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। इस याचिका के जरिए निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। 

37723/2026 के तहत दायर हुई याचिका

पूर्व जज गिरिबाला सिंह की ओर से एमसीआरसी क्रमांक 37723/2026 के तहत नियमित जमानत याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने राहत देने से इंकार किया था, जिसके बाद अब हाई कोर्ट से नियमित जमानत देने का अनुरोध किया गया है। बचाव पक्ष ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए न्यायालय से राहत की मांग की है।

दोनों पक्षों की दलीलों पर सुनवाई

अब इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान आरोपित पक्ष अपनी दलीलें पेश करेगा, जबकि अभियोजन पक्ष भी जमानत का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखेगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट यह तय करेगा कि गिरिबाला सिंह को नियमित जमानत दी जाए या नहीं।

12 मई को हुई थी त्विषा की मौत 

गौरतलब है कि नोएडा की रहने वाली मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की शादी भोपाल में हुई थी। 12 मई 2026 को उनकी भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा और जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई।

न्यायिक हिरासत में हैं गिरिबाला और समर्थ 

फिलहाल पूर्व जज गिरिबाला सिंह के साथ उनके एडवोकेट बेटे एवं त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। दोनों के खिलाफ सीबीआई की जांच जारी है। अब हाई कोर्ट में दायर नियमित जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई इस मामले का अगला महत्वपूर्ण कानूनी चरण मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभवं जैन की मौत हो गई। पुलिस आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारणों की जांच कर रही है।

ED अधिकारियों के खिलाफ SC-ST केस में हेमंत सोरेन को झटका, जवाब में देरी पर 10 हजार का जुर्माना

ED अधिकारियों के खिलाफ SC-ST केस में हेमंत सोरेन को झटका, जवाब में देरी पर 10 हजार का जुर्माना

झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज मामले पर सुनवाई की। हेमंत सोरेन से जवाब मांगा गया।

मोनालिसा के जन्म प्रमाण पत्र विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पहला जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश निरस्त

मोनालिसा के जन्म प्रमाण पत्र विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पहला जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश निरस्त

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मोनालिसा भोंसले के जन्म प्रमाण पत्र विवाद में पहले जारी प्रमाणपत्र को रद्द करने का आदेश निरस्त किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर