उज्जैन में ठगी का मामला

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

उज्जैन में भस्म आरती के लिए आने वाले 12 श्रद्धालुओं को फर्जी ट्रैवल एजेंट ने 30 हजार रुपये की ठगी की। साइबर सेल में शिकायत दर्ज हुई।

By : दिव्या मिस्त्री
महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ से उज्जैन आने वाले 12 श्रद्धालुओं को कथित ट्रैवल एजेंट ने VIP भस्म आरती कराने का झांसा दिया। आरोप है कि श्रद्धालुओं से कुल 30 हजार रुपये लेने के बाद उन्हें फर्जी पास भेज दिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

गूगल और सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एजेंट से किया संपर्क

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा अपने परिवार और परिचितों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गूगल और सोशल मीडिया पर ट्रैवल एजेंसियों के विज्ञापन देखे। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने प्रति श्रद्धालु 2500 रुपये में भस्म आरती कराने का दावा किया।

UPI से दो किश्तों में ट्रांसफर किए 30 हजार रुपये

एजेंट की बातों पर भरोसा करके श्रद्धालुओं ने UPI के जरिए 15-15 हजार रुपये की दो किश्तों में कुल 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। भुगतान मिलने के बाद कथित एजेंट ने व्हाट्सएप पर VIP भस्म आरती पास की PDF फाइल भेजी। श्रद्धालुओं को लगा कि उनकी आरती की व्यवस्था हो गई है।

पास पर रकम देखकर भी ‘मंदिर में सेटिंग’ का दिया झांसा

श्रद्धालुओं ने जब पास को ध्यान से देखा, तो उस पर 30 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट का उल्लेख था। रकम लिखे होने पर सवाल पूछने पर एजेंट ने कथित तौर पर मंदिर समिति में अपनी सीधी सेटिंग होने की बात कही। उसने दावा किया कि यात्रियों से ली गई रकम का हिसाब रखने के लिए पास पर राशि दर्ज की जाती है।

उज्जैन पहुंचने से पहले फोन बंद, साइबर सेल में शिकायत

उज्जैन रवाना होने से एक-दो दिन पहले श्रद्धालुओं ने एजेंट से व्यवस्था की पुष्टि करने के लिए संपर्क किया, लेकिन फोन उठना बंद हो गया। उज्जैन पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में पास और एजेंसी की जानकारी लेने पर कथित फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद रतन शर्मा ने मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर टीम UPI लेनदेन, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स के आधार पर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

वरिष्ठ RSS प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

 स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद इंटर्न का आंदोलन तेज, 24 घंटे की भूख हड़ताल के साथ किया सद्बुद्धि यज्ञ

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद इंटर्न का आंदोलन तेज, 24 घंटे की भूख हड़ताल के साथ किया सद्बुद्धि यज्ञ

उज्जैन के धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के 300 इंटर्न विद्यार्थियों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया, जिसमें भूख हड़ताल और सद्बुद्धि यज्ञ शामिल थे।

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक एक लंबी पदयात्रा करेंगे जिसे 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' नाम दिया गया है।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर