Ujjain Mahakal Lok Temple: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, होंगे 488 होमगार्ड जवान तैनात!

ujjain-mahakal-lok-temple-suraksha-vyavastha

Ujjain Mahakal Lok Temple: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, होंगे 488 होमगार्ड जवान तैनात!

ujjain mahakal lok temple महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होंगे 488 होमगार्ड जवान तैनात

Ujjain Mahakal Lok Temple: उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भी उमड़ती है। ऐसे में उन्हें नियंत्रित करने की जिम्मेदारी अब होमगार्ड जवानों को दी जाएगी। ऐसे में मंदिर परिसर में 488 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। इन जवानों की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल (ESB)के माध्यम से की जाएगी।

होमगार्ड की 4 विशेष कंपनियों के गठन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

सीएम मोहम यादव की घोषणा के बाद महाकाल मंदिर के लिए होमगार्ड की 4 विशेष कंपनियों के गठन प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। होमगार्ड मुख्यालय भोपाल ने इनकी भर्ती के लिए ऑफिशियल प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। इन पदों पर भर्ती राज्य स्तर पर कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम के की जाएगी। गृह विभाग जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को आफिशियली ऐड जारी करने के निर्देश देगा, इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जवानों का कहीं नहीं होगा ट्रॉसफर

होमगार्ड के इस स्पेशल कैडर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन जवानों की ड्यूटी सिर्फ महाकाल लोक, महाकाल मंदिर , मुख्य परिसर में ही लगाई जाएगी। होमगार्ड जवान कॉल ऑफ और कॉल ऑन ड्यूटी में छूट मिलेगी। होमगार्ड में भर्ती होने वाले ऐसे जवान अपने पूरे सेवाकाल के दौरान सिर्फ महाकाल मंदिर में ही सेवाएं देंगे। उनका किसी भी जगह ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

488 होमगार्ड जवान होंगे तैनात

4 कंपनियां होगी शामिल। हर कंपनी से 122 जवानों शामिल होंगे। इन जवानों की महाकाल मंदिर, मुख्य परिसर और महाकाल लोक में ही ड्यूटी लगाई जाएगी। इनकी 3 शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें 488 पद होंगे। बता दें कि, 2022 में महाकाल लोक का निर्माण हुआ था। तब से ही श्रद्धालुओं की संख्या और ज्यादा बढ़ गई हैं। मंदिर की सुरक्षा के चलते यहां होमगॉर्ड की तैनाती बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है। वहीं सिंहस्थ 2028 के लिए मध्य प्रदेश सरकार, उज्जैन को एक नए धार्मिक पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब सरकार यहां 'शनि लोक' का निर्माण कराने जा रही है।  

संबंधित सामग्री

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

राज्य

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

रायपुर की विशेष NDPS कोर्ट ने गांजा रखने के आरोप में अंकित जाटव को 10 साल का कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया।

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

राज्य

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रालय में कई योजनाओं को मंजूरी दी, जिसमें कन्या विवाह सहायता और शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान ऋण शामिल हैं।

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

राज्य

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। इमारत अवैध थी और इसे पहले ही गिराने का आदेश था। अग्निकांड के बाद सख्त कार्रवाई की गई है।

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राज्य

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

राज्य

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सरेंडर के बावजूद पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना पर विवाद जारी है। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।