उत्तर बिहार में विकास की नई उड़ान

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के विकास हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इसमें पताही और रक्सौल हवाई अड्डों के विकास की योजना शामिल है।

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

उत्तर बिहार में विकास की नई उड़ान

MIT परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार के विकास को एक नई और ऐतिहासिक उड़ान दी। जिले को करीब 1047 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समय-सीमा सार्वजनिक कर दी।

CM ने की बड़ी घोषणा

उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी और व्यावसायिक प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित जानकारी साझा की। उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के साथ-साथ रक्सौल एयरपोर्ट से भी विमान सेवा शुरू करने की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है। 

हवाई यात्रा शुरू होने का सपना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर ही पताही एयरपोर्ट के विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया जाएगा, जिससे मुजफ्फरपुर से हवाई यात्रा शुरू होने का सपना जल्द ही हकीकत में बदलने जा रहा है। CM सम्राट चौधरी ने जिले को एक और बड़ी शैक्षणिक सौगात देते हुए ऐलान किया कि मुजफ्फरपुर के MIT परिसर में ही 'आर्किटेक्चर सिविल विश्वविद्यालय' खोला जाएगा।

उच्च शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते

CM ने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि विरासत के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा। पुराने शहरों के कायाकल्प पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पुराने शहरों को नए सिरे से सजाया जा रहा है और फिलहाल बिहार के 12 शहरों में अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर