उत्तर प्रदेश में बाढ़ की तैयारियां

बारिश से प्रभावित लोगों को राहत, CM योगी ने 24 घंटे में मुआवजे का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुई जनहानि और पशुहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

By : शिवम् पांडेय
बारिश से प्रभावित लोगों को राहत, CM योगी ने 24 घंटे में मुआवजे का दिया आदेश

24 घंटे में मुआवजे का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

नुकसान का आकलन

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कराने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

परिवारों से संवाद

CM योगी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुसार राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

राहत-बचाव में लापरवाही नहीं

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को बारिश से प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने को कहा गया है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर