यूपी में सौर ऊर्जा की बढ़त

लखनऊ देश में नंबर-1: यूपी ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में रचा इतिहास, 17 जिले टॉप-100 में शामिल

उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के विस्तार में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें लखनऊ सहित 17 जिले देश के टॉप-100 जिलों में शामिल हुए हैं।

लखनऊ देश में नंबर-1: यूपी ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में रचा इतिहास, 17 जिले टॉप-100 में शामिल

उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर ऊर्जा के विस्तार में प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। देश के टॉप-100 जिलों की सूची में उत्तर प्रदेश के 17 जिले शामिल हुए हैं। यह उपलब्धि राज्य में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाती है।

लखनऊ ने हासिल किया पहला स्थान

राजधानी लखनऊ ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यूपी नेडा के निदेशक रविंद्र सिंह के अनुसार, लखनऊ में अब तक 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इस संख्या के साथ लखनऊ देश का सबसे आगे रहने वाला जिला बन गया है। वहीं वाराणसी में 48,829 संयंत्रों के साथ 10वां और कानपुर नगर में 43,289 संयंत्रों के साथ 14वां स्थान हासिल किया है।

टॉप-100 में यूपी के 17 जिले शामिल

राष्ट्रीय रैंकिंग में यूपी के कई जिलों ने अपनी जगह बनाई है। बरेली 24वें, आगरा 29वें, प्रयागराज 37वें, झांसी 51वें, रायबरेली 56वें, गोरखपुर 70वें और सहारनपुर 73वें स्थान पर रहे। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ, बाराबंकी, अलीगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव जैसे जिले भी टॉप-100 में शामिल हुए हैं।

योजना के बेहतर क्रियान्वयन से मिली सफलता

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया। साथ ही समय पर स्वीकृति, डिस्कॉम और एजेंसियों के बेहतर तालमेल तथा सब्सिडी वितरण की प्रभावी व्यवस्था से रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी आई है। इससे लोगों को बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

हरित ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनेगा यूपी

उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि जिस तेजी से राज्य में सौर ऊर्जा का विस्तार हो रहा है, उससे आने वाले वर्षों में यूपी देश का प्रमुख हरित ऊर्जा केंद्र बन सकता है। लखनऊ का लगातार नंबर-1 स्थान और 17 जिलों का टॉप-100 में शामिल होना प्रदेश की सौर ऊर्जा नीति की सफलता को दर्शाता है।
 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026