चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

चारधाम यात्रा की तैयारी

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण |

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकेश स्थित यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। 

मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन

​निरीक्षण के दौरान महाराज ने पंजीकरण काउंटर, विश्राम गृह और यात्रियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि यात्रियों के पंजीकरण में किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांजिट कैंप में शुद्ध पेयजल और उचित सफाई व्यवस्था चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए है। 

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

मंत्री ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।  बातचीत करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले। हमने आज यहां व्यवस्थाओं को देखा है और अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अतिथि देवो भव की भावना के साथ कार्य करें। 

यात्रियों से अपील

इस बार यात्रा के लिए रिकॉर्ड पंजीकरण की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सरकार पूरी तरह तैयार हैं। महाराज ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर और अपना पंजीकरण करवाकर ही यात्रा शुरू करें ताकि मार्ग में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला लिया गया, जिसमें राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक है।

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।