काशी में नाले की गैस से चाय, सपा का प्रदर्शन, एजेंसियों के बाहर लगी लाइन

varanasi-gutter-gas-tea-sp-protest-gas-agency-queues

काशी में नाले की गैस से चाय, सपा का प्रदर्शन, एजेंसियों के बाहर लगी लाइन

काशी में नाले की गैस से चाय सपा का प्रदर्शन एजेंसियों के बाहर लगी लाइन

Varanasi Gutter Gas Tea: नाले से गैस बन सकती है क्या? काशी में कुछ युवाओं ने नाले से गैस निकालने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने दस्तक दे दी। पुलिस वाले अचानक आए और चूल्हा-चौका लेकर चले गए। पुलिसकर्मी हंस रहे थे लेकिन उन्होंने लड़कों को यह विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया। 

नाले की गैस से चाय

उत्तरप्रदेश में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। कई जगह लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल रही। काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर NSUI कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर प्रदर्शन किया। नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने 6 पर FIR की है। 

[caption id="attachment_141347" align="alignnone" width="1167"]नाले की गैस से चाय, 6 पर FIR नाले की गैस से चाय, 6 पर FIR[/caption]

गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें 

कानपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगीं। कल्याणपुर में लोग घंटों कतार में लगे रहे। गैस वाली गाड़ी नहीं आने की बात पर लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं प्रयागराज में गैस एजेंसी के बाहर खड़ी महिलाएं सरकार पर भड़क गईं। 70 साल की बुजुर्ग ने कहा- इस उम्र में लाइन लगानी पड़ रही है। इस सरकार ने बहुत परेशान कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वहीं गोंडा में गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए कि आज सिलेंडर नहीं बांटे जाएंगे, क्योंकि गैस की सप्लाई नहीं आई।

[caption id="attachment_141348" align="alignnone" width="1115"]गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें[/caption]

Varanasi Gutter Gas Tea: सपा का प्रदर्शन

मेरठ में समाजवादी पार्टी ने LPG सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन के पर्याप्त सिलेंडर होने के दावे झूठे हैं। सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और भाजपा विरोधी नारे लगाए। कहा कि पहले नोटबंदी और ऑक्सीजन के लिए लोगों को लाइनों में लगाया गया, अब सिलेंडर के लिए कतारों में खड़ा किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

नीट पेपर लीक से आहत छात्रा की मौत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जताया दुख, 1 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

राज्य

नीट पेपर लीक से आहत छात्रा की मौत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जताया दुख, 1 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

धार जिले में अवंतिका मौर्य की मौत ने सभी को झकझोर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।