Vidisha Accident News: बारतियों से भरा वाहन 30 फीट गहरे तालाब में गिरा! 3 की मौत, कई घायल...

vidisha-accident-news-3-dead

Vidisha Accident News: बारतियों से भरा वाहन 30 फीट गहरे तालाब में गिरा! 3 की मौत, कई घायल...

vidisha accident news बारतियों से भरा वाहन 30 फीट गहरे तालाब में गिरा 3 की मौत कई घायल

Vidisha Accident News: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 12 फरवरी गुरुवार देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार वाहन सूखे तालाब में गिर गई, जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मातम में बदली खुशी

मिली जानकारी के अनुसार, गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात ले कर जा रहे थे, जिसमें से एक तवेरा कार में 110 लोग सवार थे, अंधेरे में तेज रफ्तार होने की वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और कार 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी, जिससे यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस जगह बारात लेकर जा रहें थे, वहां से महज 1 किलोमीटर ही दूर थे। चीख - पुकार सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और खून में लथपथ घायलों को अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया।

3 की मौके पर मौत, 7 घायल

इस दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक लोधी (25) , राज बोधी (14) ,बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को चोटें लगी हैं।

3 की हालत गंभीर

45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी और एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन तीनों घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिर जब हालत और बिगड़ने लगी तो देर रात भोपाल रेफर कर दिया गया है।

कलेक्टर ने हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जानकारी ली

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।