भोपाल में सिटी बस संकट गहराया: 19 मार्गों से 250 बसें गायब, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

250-city-buses-off-roads-in-bhopal-commuters-hit

भोपाल में सिटी बस संकट गहराया: 19 मार्गों से 250 बसें गायब, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

भोपाल में सिटी बस संकट गहराया 19 मार्गों से 250 बसें गायब यात्रियों की परेशानी बढ़ी

bhopal city bus service: राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। शहर के 19 प्रमुख मार्गों से करीब 250 सिटी बसें पूरी तरह हट चुकी हैं। पहले जहां 25 रूटों पर 368 बसें संचालित हो रही थीं, वहीं अब केवल 7 रूटों पर 70 से 90 बसें ही चल रही हैं.इस स्थिति से रोजाना करीब एक लाख से अधिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं। इनमें महिलाएं, छात्र और नौकरीपेशा लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। बसों की कमी के कारण लोगों को महंगे किराए पर निजी वाहनों या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है।

bhopal city bus service: इन कारणों से ठप हुआ बस संचालन

बस संचालन में गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण सामने आए हैं। इनमें टिकट कलेक्शन को लेकर विवाद, किराया बढ़ोतरी, देरी पर लगने वाली पेनल्टी, हाईकोर्ट में लंबित मामले और शहर में मेट्रो निर्माण के चलते सड़कों का बंद होना शामिल है। इन वजहों से बस ऑपरेटरों और प्रशासन के बीच मतभेद बढ़े, जिसके बाद कई रूटों पर संचालन बंद कर दिया गया।

bhopal city bus service: सिर्फ 7 रूटों पर बची बस सेवा

फिलहाल शहर में सीमित रूटों पर ही बसें चल रही हैं। इनमें नेहरू नगर- कृष्णा हाइट्स, करोंद-बैरागढ़, चिरायु-अवधपुरी, गांधी नगर-वर्धमान सिटी, कोलार-करोंद और रातीबढ़-ट्रांसपोर्ट नगर जैसे रूट शामिल हैं। बाकी प्रमुख रूटों पर बस सेवा पूरी तरह बंद हो चुकी है।

अप्रैल से 100 ई-बसें शुरू करने की तैयारी

बीसीसीएल के अधिकारियों के अनुसार, शहर में सार्वजनिक परिवहन सुधारने के लिए अप्रैल 2026 से 100 नई ई-बसें शुरू की जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

विधानसभा तक पहुंचा मामला

सिटी बस संचालन का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है। इस दौरान व्यवस्थागत खामियों और कथित अनियमितताओं की जांच कराने की बात कही गई थी। नगरीय प्रशासन विभाग ने भी इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल, यात्रियों को नई ई-बसों के शुरू होने का इंतजार है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था में कुछ सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मप्र यात्री परिवहन एंड इन्फ्रॉस्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक, पीएम ई-बस सेवा के तहत इंदौर शहर में प्रारंभ होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

बिहार के खगड़िया में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, युवती की मौत; तीन गंभीर

जुर्म गाथा

बिहार के खगड़िया में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, युवती की मौत; तीन गंभीर

बिहार के खगड़िया में अज्ञात हमलावरों ने परिवार पर हमला किया, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए। पुलिस ने जांच तेज की।

महिलाओं-बच्चों का कल्याण प्राथमिकता, सीएम डॉ. यादव बोले- लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें

राज्य

महिलाओं-बच्चों का कल्याण प्राथमिकता, सीएम डॉ. यादव बोले- लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए जवाबदेही और जनभागीदारी पर जोर देते हुए नए उपायों और योजनाओं की घोषणा की।

केरल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और पार्टनर गिरफ्तार

देश-विदेश

केरल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और पार्टनर गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत के मामले में उसकी मां और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे के शरीर पर 51 चोटें पाई गईं।

आम की गुठली को न समझें बेकार, बनाएं स्वादिष्ट मुखवास और पौष्टिक सब्जी

लाइफ स्टाइल

आम की गुठली को न समझें बेकार, बनाएं स्वादिष्ट मुखवास और पौष्टिक सब्जी

फूड ब्लॉगर निधि जैन ने आम की गुठली से बनने वाली दो नई रेसिपीज़ शेयर की हैं, जिनमें मुखवास और सूखी सब्जी शामिल हैं।