52 साल के हुए अखिलाश यादव, उत्तर प्रदेश की सियासत में CM योगी की शुभकामनाएं चर्चा में

akhilesh-yadav-52nd-birthday-cm-yogi-greetings

52 साल के हुए अखिलाश यादव, उत्तर प्रदेश की सियासत में CM योगी की शुभकामनाएं चर्चा में

52 साल के हुए अखिलाश यादव उत्तर प्रदेश की सियासत में cm योगी की शुभकामनाएं चर्चा में

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें देशभर के नेताओं, समर्थकों और आमजनों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 

अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन

अखिलेश यादव, जो वर्तमान में कन्नौज से लोकसभा सांसद हैं, ने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनके जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी हैं। 

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी  की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!   इस संदेश के जवाब में अखिलेश यादव ने भी सौजन्य दिखाते हुए जवाब दिया, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद।” 

मायावती, राहुल गांधी की बधाई

अखिलेश यादव को केवल योगी आदित्यनाथ ने ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना।”  वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अखिलेश को “PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बुलंद आवाज” बताते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ और सुखी रहें—न्याय और समानता की इस लड़ाई में हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बधाई देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना।”

Akhilesh Yadav Birthday: जन्मदिन पर विशेष आयोजन

अखिलेश यादव के जन्मदिन को सपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव के रूप में मनाया। अमेठी में सपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल और मिठाई बांटी, जबकि गोरखपुर में गोलघर काली मंदिर पर यज्ञ कर अखिलेश की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने 2027 में उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। अखिलेश यादव, जो 1973 में इटावा के सैफई में जन्मे, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। उनके नेतृत्व में सपा ने हाल के लोकसभा चुनावों में मजबूत प्रदर्शन किया, जिसने उनकी सियासी हैसियत को और मजबूत किया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.