Alok Sharma distributes helmets Bhopal: भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन ...

alok-sharma-helmet-distribution-bhopal-raksha-bandhan

Alok Sharma distributes helmets Bhopal: भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बांटे हेलमेट और तिरंगा, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

alok sharma distributes helmets bhopal भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बांटे हेलमेट और तिरंगा बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ रहा उत्साह

Alok Sharma distributes helmets Bhopal: 15 अगस्त के पर्व को लेकर पूरे देश में देशभक्ति का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर केंद्र सरकार ने "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया है। इस मुहिम का उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता दिवस की भावना को घर-घर तक पहुंचाना है।

 भोपाल में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

Alok Sharma distributes helmets Bhopal:

राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक अहम आदेश जारी किया है। अब शहर में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह निर्णय सड़क सुरक्षा को लेकर लिया गया है ताकि लोग हेलमेट पहनने की आदत डालें और हादसों में सिर की चोट से बच सकें।

  रक्षाबंधन पर चला हेलमेट जागरूकता अभियान

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भोपाल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा द्वारा कंट्रोल रूम के सामने किया गया, जिसमें सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को हेलमेट और तिरंगा बांटे गए।

read more: खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन और श्रीराम दरबार का लोकार्पण,सीएम डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

 महिलाओं ने बांधी राखी, मांगा हेलमेट पहनने का वचन

कार्यक्रम में जो महिलाएं बिना हेलमेट के गाड़ी चला रही थीं, उन्हें सांसद आलोक शर्मा ने खुद हेलमेट और तिरंगा देकर राखी बंधवाई। साथ ही उन्हें हेलमेट पहनने की अहमियत समझाई गई। वहीं, बिना हेलमेट के वाहन चला रहे पुरुषों को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी और उनसे हेलमेट पहनने का वादा लिया।

सांसद आलोक शर्मा का संदेश

Alok Sharma distributes helmets Bhopal: भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "विश्व गुरु" बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और देश के प्रति सम्मान प्रकट किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी लोग हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं क्योंकि ये हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

read more: भोपाल में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा का भव्य स्वागत, कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

 

संबंधित सामग्री

कानपुर में B.Ed परीक्षा देने आए छात्र नाले में गिरे, साथियों ने खींचकर निकाला, AI कैमरा से निगरानी

राज्य

कानपुर में B.Ed परीक्षा देने आए छात्र नाले में गिरे, साथियों ने खींचकर निकाला, AI कैमरा से निगरानी

उत्तर प्रदेश की B.Ed प्रवेश परीक्षा के दौरान कानपुर में एक नाला धंसने से कई अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए।

Bhopal Student Sicide: मोबाइल चलाने पर पिता ने छात्रा को लगाई थी डांट, किया सुसाइड!

राज्य

Bhopal Student Sicide: मोबाइल चलाने पर पिता ने छात्रा को लगाई थी डांट, किया सुसाइड!

In Bhopal, a student named Khushi Kushwaha took her life by consuming poison after her father scolded her for using her mobile phone at night.

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

देश-विदेश

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है, जिसे TMC ने लोकतंत्र पर हमला कहा है जबकि BJP इसे ड्रामा कह रही है।

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत!

राज्य

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत!

In Raigarh, Chhattisgarh, a speeding truck struck and killed 5 cattle, leaving 2 severely injured. The driver fled, and police are investigating.

प्रेमानंद महाराज ने एकांतवास का ऐलान किया, कहा -  न दीक्षा देंगे और ना ही नए शिष्य बनाएंगे

राज्य

प्रेमानंद महाराज ने एकांतवास का ऐलान किया, कहा - न दीक्षा देंगे और ना ही नए शिष्य बनाएंगे

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने आध्यात्मिक साधना और मानसिक शांति के लिए एकांतवास में जाने का निर्णय लिए हैं।