अलवर में सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग झुलसे, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

अलवर में दर्दनाक हादसा

अलवर में सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग झुलसे, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

राजस्थान के अलवर जिले में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे 15 लोग झुलस गए।

अलवर में सिलेंडर विस्फोट 15 लोग झुलसे खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

अलवर में दर्दनाक हादसा |

राजस्थान में अलवर के थानागाजी में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज के बाद आग लग गई। इस आग से परिवार के 4 बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सभी झुलसे लोगों को टहला अस्पताल ले गए, जहां से 8 घायलों को अलवर रेफर कर दिया। 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घायलों का इलाज जारी

हादसे में लाडा देवी (60) और राधेश्याम(40) करीब 70% से ज्यादा झुलस गए हैं। राधेश्याम को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मंजू (38) पत्नी राधेश्याम, लाडा देवी (60) पत्नी रोशनलाल, किलतु (15) पुत्र राधेश्याम, लक्ष्मी (13) पुत्री राधेश्याम, हेम सिंह (10) पुत्र सम, आलोक ( 7) पुत्र नेतराम को अलवर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं 7 झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टहला अस्पताल से छुट्‌टी दे दी।

खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि राधेश्याम बंजारा के परिवार में सुबह खाना बन रहा था। रसोई में कुछ लोग बैठे थे और कुछ लोग बाहर खाना थे। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना की सूचना के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार भी पहुंचे थे, पुलिस काफी देर बाद पहुंची।

संबंधित सामग्री

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

राज्य

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

अलवर के सोड़ावास से बड़ौदामेव के बीच 86 किमी लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जोरों पर है। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।

Airforce का विमान क्रेश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

देश-विदेश

Airforce का विमान क्रेश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

असम के जोरहाट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान आग की चपेट में आया और दो हिस्सों में बंट गया।

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।