उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त

ash-holi-uttarkashi-vishwanath-temple-devotees-mahadev

उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त

उत्तरकाशी में राख की होली विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त

Ash Holi Uttarkashi: उत्तरकाशी में रंगभरी होली के पहले एक अनूठी होली भी खेली जाती है। जिसमें भगवान शिव के भक्त एक दूसरे को भस्म लगाकर नाचते है। उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को भस्म की होली खेली गई। भस्म की होली का आयोजन करीब 10 सालों से किया जा रहा है। 

राख की होली

उत्तरकाशी में फाल्गुन पूर्णिमा पर स्थित काशी-विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में हवन कुंड की राख से भक्त रंगे नजर आए। भस्म की इस अनोखी होली में भगवान शिव की महाआरती की गई। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पवित्र भस्म लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल-दमाऊ की थाप और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच होल्यार पारंपरिक गीतों पर लोग थिरकते दिखे।

[caption id="attachment_138108" align="alignnone" width="1159"]विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त[/caption]

Ash Holi Uttarkashi: महादेव का अभिषेक

मंदिर में साल भर होने वाले यज्ञों की भस्म को स्थानीय निवासी एक दूसरे पर लगाने के साथ ही प्रसाद के रूप में घर भी ले जाते हैं। होली के दौरान स्थानीय लोग रासो तांदी नृत्य पर जमकर थिरके। ब्रह्ममुहूर्त में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। हवन कुंड से निकली भस्म को पुजारियों ने पहले इसे भगवान को अर्पित किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने इसी भस्म को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर एक-दूसरे को लगाया।

[caption id="attachment_138109" align="alignnone" width="1159"]काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों ने खेली होली काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों ने खेली होली[/caption]

आध्यात्म और लोक संस्कृति का संगम

भस्म की होली के दौरान स्थानीय वाद्य यंत्रों की थाप पर होल्यारों ने पारंपरिक गीत गाए और जमकर नृत्य किया। मंदिर में आध्यात्म और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए।

भस्म की होली केवल परंपरा नहीं, बल्कि दर्शन है। राख यह संदेश देती है कि जीवन क्षणभंगुर है और अंत में सब कुछ भस्म में ही परिवर्तित हो जाता है। ऐसे में हर पल को सार्थक बनाना और अहंकार त्यागकर जीवन जीना ही मूल संदेश है।

संबंधित सामग्री

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

राज्य

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

A high-speed car crash in Jaipur on the night of May 17 led to one fatality and several injuries. Authorities are investigating.

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

राज्य

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला के खिलाफ अभ्यर्थी ने लखनऊ में शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया।

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

राज्य

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री से अधिक। IMD ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

राज्य

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड में बीते 4 सालों में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

राज्य

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले के बाद 15 स्कूलों को बंद कर दिया गया। इलाके में डर और खतरे के मद्देनजर ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था की गई है।