भाजपा सांसद बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सरकार को घेरा,लिखा-युद्ध किसी का लड...

बीडी शर्मा की पत्नी का बयान

भाजपा सांसद बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सरकार को घेरा,लिखा-युद्ध किसी का लड़ाई किसी की नुकसान आम जनता का

भोपाल में भाजपा नेता बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

भाजपा सांसद बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सरकार को घेरालिखा-युद्ध किसी का लड़ाई किसी की नुकसान आम जनता का

भोपाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बीडी शर्मा की पत्नी द्वारा महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई और आम जनता की आर्थिक परेशानियों को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

नुकसान आम जनता का हो रहा

उन्होंने अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “युद्ध किसी का, लड़ाई किसी की और नुकसान आम जनता का हो रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि आम लोगों के लिए अब रोजमर्रा का जीवन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि “आम जनता अब अपना जीवन यापन लोन लेकर करेगी।” उनके इस बयान को मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और लगातार बढ़ती महंगाई पर तीखी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू

बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विपक्षी दल इस बयान को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थकों के बीच भी इसे लेकर बहस देखने को मिल रही है। हालांकि भाजपा की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

देशभर में पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग और आम परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में भाजपा के वरिष्ठ नेता के परिवार से आया यह बयान राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर दिए गए ऐसे बयान जनता की भावनाओं को सीधे तौर पर सामने लाते हैं और कई बार सरकार के लिए असहज स्थिति भी पैदा कर देते हैं। फिलहाल यह पोस्ट भोपाल समेत प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

राज्य

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण भारत में विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिससे जल समस्या में कमी आई है।

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

राज्य

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक संदेशों के बीच विद्यार्थियों से संवाद किया।

RR Vs MI Live Update: RR ने दिया 206 रन का टारगेट, MI ने गवाएं 4 विकेट

खेल

RR Vs MI Live Update: RR ने दिया 206 रन का टारगेट, MI ने गवाएं 4 विकेट

In the 69th match of IPL 2026, Rajasthan Royals set a score of 205/8. Mumbai Indians are currently chasing, with their innings still underway.

मॉडल ट्विशा शर्मा  की अंतिम विदाई, मेजर भाई ने दी मुखाग्नि

राज्य

मॉडल ट्विशा शर्मा की अंतिम विदाई, मेजर भाई ने दी मुखाग्नि

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया। परिवार ने उनकी मौत के लिए न्याय की मांग की।

Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

जुर्म गाथा

Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

Two young men were killed in Bhilwara when their moped collided with a speeding tractor trolley loaded with stones. The driver fled the scene.