Bhopal Airport: भोपाल एयरपोर्ट से नई उड़ानों की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा फायदा

bhopal-airport

Bhopal Airport: भोपाल एयरपोर्ट से नई उड़ानों की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा फायदा

bhopal airport भोपाल एयरपोर्ट से नई उड़ानों की शुरुआत यात्रियों को मिलेगा फायदा

Bhopal Airport: राजधानी भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 26 अक्टूबर 2025 से विंटर शेड्यूल लागू हो रहा है, जिसके तहत दिल्ली, गोवा और अन्य प्रमुख शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ किराए में कमी का भी लाभ मिलेगा। [caption id="attachment_112586" align="alignnone" width="300"]Bhopal Airport Bhopal Airport[/caption]

पर्यटन से जुड़े लोगों को भी राहत मिलेगी

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, नई उड़ानों के शुरू होने से दिल्ली रूट पर हवाई किराया 5 से 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इससे यात्रियों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यवसाय और पर्यटन से जुड़े लोगों को भी राहत मिलेगी।

दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगी

एयर इंडिया ने भोपाल से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कदम के बाद भोपाल-दिल्ली रूट पर अब रोजाना 5 की जगह 6 उड़ानें संचालित होंगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस भी अपने शेड्यूल में बदलाव करते हुए हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें रविवार को दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगी।

Bhopal Airport: नेटवर्क और भी सक्रिय और सुविधाजनक बनेगा

नए शेड्यूल के तहत भोपाल एयरपोर्ट की गतिविधियों में वृद्धि होगी और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन नई सेवाओं से राजधानी की राष्ट्रीय और पर्यटन दृष्टि से कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, इससे भोपाल का हवाई यातायात नेटवर्क और भी सक्रिय और सुविधाजनक बनेगा।

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।