Bhopal Metro: सच होने जा रहा सपना, पीएम 13 दिसंबर को कर सकते हैं भोपाल मेट्रो का लोकार्पण

bhopal-metro-launch-december-13-parking-ready

Bhopal Metro: सच होने जा रहा सपना, पीएम 13 दिसंबर को कर सकते हैं भोपाल मेट्रो का लोकार्पण

bhopal metro सच होने जा रहा सपना पीएम 13 दिसंबर को कर सकते हैं भोपाल मेट्रो का लोकार्पण

Bhopal Metro: आगामी 13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर भोपालवासियों को पहले चरण के मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। भोपाल मेट्रो ने पूरी तैयारी कर ली है। दो साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धियों में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत करने की तैयारी में जुटी है। सीएमआरएस 12 नवंबर को भोपाल पहुंची थी। अगले 3 दिन यानी, 13, 14 और 15 नवंबर को टीम ने डियो से लेकर ट्रैक और ट्रेन तक निरीक्षण किया था। कमिश्नर नीलाश्च सेनगुप्ता के साथ टीम ने मेट्रो के नट-बोल्ड तक देखे थे। इसके बाद टीम वापस लौट गई। इससे पहले दो बार टीम भोपाल आ चुकी है। Read More-Itarsi Railway: दो ट्रेनों का एक नाम, यात्री हो रहे लगातार परेशान

सीएमआरएस के दौरे

12 नवंबर- सीएमआरएस की टीम भोपाल पहुंची। 13 नवंबर-डिपो, एम्स स्टेशन तक ट्रैक, सिंगलिंग और सुरक्षा पैमानों पर जांच की। वहीं, आरकेएमपी ? स्टेशन पर पानी गिराकर ट्रैक लेवल भी? चेक किया गया। ताकि, द्वाल और जल? निकासी की स्थिति का आकलन किया? जा सके। सुभाषनगर डिपो में पूरे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट भी देखी थी। पहले दिन करीब 8 घंटे तक दौरा चलता 14 नवंबर-टीम ने मेट्रो ट्रेन में बैठकर ही सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स स्टेशन तक ब्रेकिंग सिस्टम जाना। इस दौरान मेट्रो में कमिश्नर सेनगुप्ता भी मौजूद रहे। सुभाषनगर डिपो में भी जरूरी जानकारी ली। करीब 10 घंटे तक दौरा चलता रहा। 15 नवंबर-टीम ने ट्रैक पर फिर दौरा किया। मेट्रो स्टेशन देखें। साथ ही मेट्री अफसरों के साथ बैठक भी की। यह दौरा भी सुबह से रात तक जारी रहा।

किराया कितना होगा?

मेट्रो में सफर करना शुरू में बेहद सस्ता पड़ने वाला है. क्योंकि पहले पूरे सप्ताह 100% फ्री राइड मिलेगी. मतलब एक हफ्ते तक पूरा भोपाल बिना एक भी पैसा खर्च किए मेट्रो का मज़ा ले सकेगा. इसके बाद किराया इंदौर मेट्रो की तरह ही 20 से शुरू होकर 40 तक रहेगा. यानी पॉकेट-फ्रेंडली और सभी के लिए किफ़ायती. इसके साथ ही एक खास बात यह है कि महिलाओं, स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीज़न्स के लिए अलग से छूट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसके लिए एक स्पेशल कमेटी बनाई जा रही है, जो फाइनल डिसीजन लेगी.

पहला फेज़ में कहां से कहां तक दौड़ेगी मेट्रो?

पहले फेज़ में मेट्रो 7.30 किमी के ट्रैक पर दौड़ेगी. यह रूट होगा सुभाष नगर डिपो से भोपाल AIIMS तक का. यानी शहर के दो बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे. ट्रायल रन इस रूट पर तेजी से जारी है, और अब यह लगभग लॉन्च-रेडी है.

संबंधित सामग्री

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

जुर्म गाथा

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह से SIT की सख्त पूछताछ जारी है, और सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में मुकदमा चल रहा है।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत केस में सुनवाई के दौरान मीडिया और पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी। न्यायपालिका पर सवाल उठाने पर चिंता व्यक्त की गई।

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

राज्य

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश में नौतपा के आरंभ के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। IMD ने अगले 9 दिनों के लिए गर्मी और लू की चेतावनी दी है।

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

राज्य

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

मध्य प्रदेश के इटारसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 5 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।