Bhopal News: अब भगवान की प्रतिमाएं भी सुरक्षित नहीं...प्रतिमाओं की हो रही कालाबाजारी, खुलासा

bhopal-news-9

Bhopal News: अब भगवान की प्रतिमाएं भी सुरक्षित नहीं...प्रतिमाओं की हो रही कालाबाजारी, खुलासा

bhopal news अब भगवान की प्रतिमाएं भी सुरक्षित नहींप्रतिमाओं की हो रही कालाबाजारी खुलासा

Bhopal News: राजधानी भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में दुर्गा उत्सव के दौरान विसर्जित की गई प्रतिमाओं के स्ट्रक्चर की अवैध बिक्री का खुलासा हुआ है... बता दें की जय मां भवानी संगठन द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में यह मामला सामने आया है कि, कुछ बिचौलिए इन पुराने और कमजोर ढांचों को तालाब से निकालकर दोबारा बेच रहे हैं... [caption id="attachment_109379" align="alignnone" width="300"]Bhopal News Bhopal News[/caption]

लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़

वहीं... संगठन का दावा है कि विसर्जित प्रतिमाओं के ढांचे मूर्तिकारों को फिर से बेचे जा रहे हैं, जो न केवल धार्मिक आस्था का अपमान है बल्कि लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है... लंबे समय तक पानी में रहने से ये ढांचे कमजोर हो जाते हैं और इन्हें दोबारा इस्तेमाल करना संभावित हादसों को दावत देना है...

Bhopal News: स्टिंग वीडियो का सच…

[caption id="attachment_109380" align="alignnone" width="224"]Bhopal News Bhopal News[/caption] स्टिंग वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिचौलिये खुलेआम सौदेबाजी कर रहे हैं... एक बिचौलिया 10 फीट की प्रतिमा का ढांचा 1000 रुपए में बेचने की बात कर रहा है। वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि “100 प्रतिमाएं आज रात जाने वाली हैं।” दूसरे वीडियो में मूर्तियों के साइज और डिलीवरी टाइम पर चर्चा होती दिख रही है। आरोप है कि रात के समय ट्रकों में लोड कर इन ढांचों को बाहर भेजा जा रहा है।

क्या नगर निगम की मिलीभगत!

[caption id="attachment_109381" align="alignnone" width="284"]नगर निगम नगर निगम[/caption] जय मां भवानी संगठन के अध्यक्ष भानू हिंदू ने बताया कि इस मामले में नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह दोहरा अपराध है… आस्था का अपमान और जन सुरक्षा से खिलवाड़। संगठन ने भोपाल कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bhopal News: बिचौलियों के जेब में जा रहे पैसे..

[caption id="attachment_109382" align="alignnone" width="274"]Bhopal News Bhopal News[/caption] संगठन का कहना है कि यदि यह कार्य वैध रूप से हो रहा है, तो उससे होने वाली आय नगर निगम के खाते में जानी चाहिए, न कि बिचौलियों की जेब में। स्टिंग में सामने आए सौदे के अनुसार, 10 फीट का स्ट्रक्चर 1000 रुपए और इससे बड़े आकार का ढांचा 1500 रुपए तक में बेचा जा रहा है, जबकि नई प्रतिमा का ढांचा तैयार करने में 8 से 11 हजार रुपए तक का खर्च आता है। इस तरह, विसर्जित मूर्तियों के ढांचे बेचकर हजारों रुपए की बचत और अवैध कमाई की जा रही है। भानु हिंदू, राष्ट्रीय अध्यक्ष , जय मां भवानी हिंदू संगठन ने दी मामले की पूरी जानकारी..

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

देश-विदेश

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक। 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल, बस्तर विकास और नक्सलवाद पर फोकस।

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

मनोरंजन

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

Bollywood superstar Salman Khan's shirtless 'lonely' post raised concerns among fans and his mother. He later clarified, emphasizing his appreciation for his family and friends.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू,CM डॉ मोहन और CM योगी मौजूद

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू,CM डॉ मोहन और CM योगी मौजूद

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, जिसमें मध्य क्षेत्र के चार राज्यों के मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। बैठक में विकास और सुरक्षा पर चर्चा की जा रही है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए। चर्चा में सुरक्षा और विकास पर जोर।