CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

राजस्थान में महत्वपूर्ण जल परियोजना

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर राजस्थान के जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की।

cm भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

राजस्थान में महत्वपूर्ण जल परियोजना |

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनियारा क्षेत्र में स्थित ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण, जल प्रबंधन और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। CM भजनलाल शर्मा ने ईसरदा बांध योजना को राजस्थान के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य को जल संकट से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अधिकारियों को निर्देश

CM भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसका उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को सिंचाई और पेयजल का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है। CM ने जोर दिया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 

जल प्रबंधन को नई मजबूती 

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जल स्थिति, सिंचाई व्यवस्था और बांध से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा। उन्होंने कहा कि यह कदम राजस्थान में जल प्रबंधन को नई मजबूती देगा। प्रशासनिक अधिकारियों को परियोजना से जुड़े कार्यों को तेज गति से पूरा करने के भी आदेश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर परखी व्यवस्थाएं

राज्य

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर परखी व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

राज्य

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

In Kota, Rajasthan, Mahant Devanand Maharaj was killed with sharp weapons by unknown attackers, sparking tension in the area.