सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई, बाबा महाकाल स...

cm-mohan-yadav-birthday-wishes-governor-mangubhai-patel

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई, बाबा महाकाल से की दीर्घायु की प्रार्थना

सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को दी जन्मदिन की बधाई बाबा महाकाल से की दीर्घायु की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

CM Mohan wishes Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

read more: “आपदा सखी योजना”: उत्तराखंड सरकार की नई पहल महिलाओं को बनाएगी आपदा प्रबंधन की अगली पंक्ति का योद्धा

बाबा महाकाल से की संकल्पों की सिद्धि की प्रार्थना

सीएम डॉ. यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि “बाबा महाकाल आपके सभी संकल्पों को सिद्ध करें, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।” उन्होंने राज्यपाल की प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरणादायक भूमिका की भी सराहना की।

प्राकृतिक खेती को बताया जीवनदायिनी

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की उस पहल का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह न केवल मानव जीवन, बल्कि समस्त पर्यावरण के लिए जीवनदायिनी प्रेरणा है।

 मंगूभाई पटेल का राजनीतिक सफर

राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल एक अनुभवी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और नवसारी विधानसभा सीट से विधायक भी चुने गए थे। वे गुजरात सरकार में मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल

CM Mohan wishes Governor Mangubhai Patel: 6 जुलाई 2021 को मंगूभाई पटेल को मध्य प्रदेश का 19वां राज्यपाल नियुक्त किया गया। अपने कार्यकाल में वे शिक्षा, कृषि और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राज्य में उनकी छवि एक जनसंपर्कशील और सहज नेता की रही है।

Read More :- 10 साल के बच्चों ने चढ़ा एवरेस्ट बेस कैंप! 5364 मीटर की ट्रेकिंग, हर दिन 9 घंटे पैदल चले

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE  

 

संबंधित सामग्री

बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री शामिल

देश-विदेश

बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री शामिल

पश्चिम बंगाल में हाल ही में एक मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें 35 नए मंत्री शामिल हुए। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है।

10 हजार फीट की ऊंचाई पर गूंजी हनुमान चालीसा, इंदौर के एडवोकेट का वीडियो वायरल

राज्य

10 हजार फीट की ऊंचाई पर गूंजी हनुमान चालीसा, इंदौर के एडवोकेट का वीडियो वायरल

इंदौर के वकील दिलीप नागर ने मनाली में पैराग्लाइडिंग करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ।

Chhattisgarh Railway  NEWS:: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: 76 एक्सप्रेस समेत 86 ट्रेनें फिर चलेंगी, रद्द आदेश वापस

राज्य

Chhattisgarh Railway NEWS:: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: 76 एक्सप्रेस समेत 86 ट्रेनें फिर चलेंगी, रद्द आदेश वापस

SECR ने बिलासपुर मंडल में 7 से 19 जून के बीच रद्द की 86 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

MP Transfer Policy 2026: आज से शुरू होंगे तबादले, 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया

राज्य

MP Transfer Policy 2026: आज से शुरू होंगे तबादले, 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में 1 जून से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हट गया है। 15 जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक तबादले किए जाएंगे।

एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव

राज्य

एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव

मध्यप्रदेश में जल्द ही UCC लागू किया जाएगा, समिति बनाई गई है और विभिन्न धर्मों के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।