जालोर पहुंचे CM योगी, बोले - जौहर राजस्थान की परंपरा

cm-yogi-jalore-rajasthan-visit-jauhar-tradition

जालोर पहुंचे CM योगी, बोले - जौहर राजस्थान की परंपरा

जालोर पहुंचे cm योगी बोले - जौहर राजस्थान की परंपरा

CM Yogi Jalor Jauhar: राजस्थान के जालोर की कनकांचल पहाड़ी पर स्थित सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को महायज्ञ हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति देकर CM ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में धर्मसभा को संबोधित किया।

जौहर राजस्थान की परंपरा

जौहर राजस्थान की परंपरा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जौहर राजस्थान की परंपरा का तेज है, जिसने वीरांगनाओं के आत्मसम्मान और बलिदान की गौरवगाथा को अमर कर दिया। CM योगी ने सिरे मंदिर की बारीक कारीगरी को अद्भुत बताते हुए कहा - महाराजा मानसिंह ने शिलालेखों के माध्यम से यहां के इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

CM Yogi Jalor Jauhar: जौहर मेला

राजस्थान की वीरांगनाओं के तेज से शत्रु को जलाने का सामर्थ्य हासिल किया गया। अलाउद्दीन खिलजी के समय चित्तौड़गढ़ में महारानी पद्मिनी ने जौहर किया था। CM ने कहा कि जालोर में भी खिलजी के समय और उसके बाद भी जौहर की परंपरा देखने को मिली है। यह परंपरा वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान से बनी। जालोर में हर साल जौहर मेले का आयोजन किया जाता है। महारानी पद्मावती को इस दिन याद किया जाता है, और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

CM ने बंदरों को खिलाया खाना

मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में CM योगी ने बंदरों को खाना खिलाया। इसका जिक्र करते हुए कहा- बंदरों की तरह लोभ से बचना भी साधना है। CM योगी ने कहा कि सिरे मंदिर में बारीक कारीगरी की गई है, जो बहुत दुर्लभ है। दुनिया इस कारीगरी को देखने आती है। यह कला अद्भुत है। जोधपुर के महाराजा नरेश मानसिंह ने शिलालेखों पर इतिहास को सहेजा। उस वक्त मानसिंह ने 3 लाख 51 हजार रुपए खर्च किए थे, जो आज के समय में करोड़ों रुपए के बराबर हैं।

संबंधित सामग्री

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी

राज्य

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी

A woman's severed body was discovered inside a suspicious box in the S-1 coach of the Gomtinagar Express from Chhapra to Lucknow.

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

राज्य

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

भोपाल में निगम, मंडल, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, पीएम मोदी की नीतियों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

बच्ची का अपहरण सिंगरौली से, 36 घंटे में झारखंड से बचाई गई

राज्य

बच्ची का अपहरण सिंगरौली से, 36 घंटे में झारखंड से बचाई गई

सिंगरौली पुलिस ने बैढ़न बस स्टैंड से अगवा हुई दो वर्षीय बच्ची मनीषा को 36 घंटे में झारखंड से बरामद किया। अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व और प्रशासनिक दक्षता के साथ काम करने की सलाह दी।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

हरियाणा कैबिनेट बैठक में नई औद्योगिक नीति 2026 मंजूर की गई, जिसमें 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। सरकार ने पर्यावरण और रोजगार संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए।