cough syrup tragedy: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड... फिर 1 बच्ची ने तोड़ा दम... मौत का आकड़ा 11 हुई

cough-syrup-tragedy

cough syrup tragedy: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड... फिर 1 बच्ची ने तोड़ा दम... मौत का आकड़ा 11 हुई

cough syrup tragedy छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड फिर 1 बच्ची ने तोड़ा दम मौत का आकड़ा 11 हुई

cough syrup tragedy: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप सेवन से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस गंभीर मामले में 2 साल की एक और मासूम बच्ची योगिता ठाकरे ने दम तोड़ दिया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे नागपुर के अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। [caption id="attachment_108702" align="alignnone" width="300"]cough syrup tragedy cough syrup tragedy[/caption]

एक खास कफ सिरप का सेवन किया

योगिता छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र के बढ़कुही गांव की रहने वाली थी। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की मौत किडनी फेल होने से हुई है। अब तक सामने आए सभी मामलों में एक समान लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसमें बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी बच्चों ने एक खास कफ सिरप का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल

योगिता की मौत के साथ ही कफ सिरप कांड में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। इन बच्चों की उम्र 1 साल से लेकर 6 साल के बीच थी। यह मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

cough syrup tragedy: बच्चों की किडनी फेल हो रही

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही कफ सिरप के नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। इससे पहले, कुछ नमूनों की जांच में जहरीले तत्व मिलने की पुष्टि भी हो चुकी है, जिससे बच्चों की किडनी फेल हो रही है।

लापरवाही बरती गई

इस मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रही है और लापरवाही बरती गई है। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड ने न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है, बल्कि अभिभावकों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

जुर्म गाथा

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

In Jaipur, a speeding dumper hit bikers crossing the road, killing two and severely injuring another. The driver fled the scene.

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

राज्य

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल मुख्य शूटर राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

देश-विदेश

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक। 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल, बस्तर विकास और नक्सलवाद पर फोकस।

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

मनोरंजन

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

Bollywood superstar Salman Khan's shirtless 'lonely' post raised concerns among fans and his mother. He later clarified, emphasizing his appreciation for his family and friends.