Damoh incident: शराबबंदी, फर्जी फोटो और पैर धोने का विवाद…जानिए पूरा मामला

damoh-incident

Damoh incident: शराबबंदी, फर्जी फोटो और पैर धोने का विवाद…जानिए पूरा मामला

damoh incident  शराबबंदी फर्जी फोटो और पैर धोने का विवाद…जानिए पूरा मामला

Damoh incident: दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के सतरिया गांव में एक युवक ने दूसरे युवक के पैर धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से बवाल मच गया है... वायरल वीडियो में कुशवाहा समाज का युवक, ब्राह्मण समाज के युवक अन्नू पांडे के पैर धोकर माफी मांगता नजर आ रहा है.. बता दें की मामले ने तूल पकड़ा तो पटेरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है... [caption id="attachment_110628" align="alignnone" width="300"]Damoh incident Damoh incident[/caption]

Damoh incident: माफी मांगी और 2100 रुपये का जुर्माना

हालांकि,विवाद की जड़ केवल पैर धोने की घटना नहीं है, इसकी शुरुआत गांव में शराबबंदी के नियम से हुई.. मामला सतरिया गांव में हाल ही में सभी समाजों ने मिलकर शराबबंदी का फैसला लिया था... और तय हुआ था कि अगर कोई शराब बेचता पाया गया, तो उस पर कार्रवाई होगी... इसी दौरान ब्राह्मण समाज के अन्नू पांडे शराब बेचते पकड़े गए.. सजा के रूप में उन्होंने पूरे गांव में माफी मांगी और 2100 रुपये का जुर्माना अदा किया...

सार्वजनिक माफी की मांग

मामला यहीं खत्म हो सकता था, लेकिन इसके बाद कुशवाहा समाज के पुरुषोत्तम ने अन्नू पांडे की एक फर्जी फोटो, जिसमें उन्हें जूतों की माला पहने दिखाया गया था, AI तकनीक से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस फोटो के वायरल होते ही गांव में तनाव बढ़ गया। जब मामला गंभीर हुआ, तो पुरुषोत्तम ने वह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक ब्राह्मण समाज ने विरोध करते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग कर दी।

Damoh incident: आंदोलन की चेतावनी

इसके बाद पुरुषोत्तम ने अन्नू पांडे के पैर धोए और 5100 रुपये का जुर्माना भरते हुए माफी मांगी। इसी दौरान वीडियो बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के चलते OBC संगठनों ने इसे सामाजिक अपमान का मामला बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

गलती मानते हुए माफी मांगी

इस बीच, अन्नू पांडे का कहना है कि यह राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम उनके पारिवारिक गुरु-शिष्य संबंध में हैं और अपनी इच्छा से उन्होंने पैर धोए। वहीं, पुरुषोत्तम ने भी आग्रह किया कि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए क्योंकि उन्होंने गलती मानते हुए माफी मांगी थी।

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन, डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज 

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन, डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज 

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के आदेश को बरकरार रखा। डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर जोर।

RR Vs LSG IPL 2026: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा

खेल

RR Vs LSG IPL 2026: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा

In IPL 2026's 64th match, RR faces LSG in Jaipur. Victory for RR could secure a playoff spot, while LSG is out of contention.

जगदलपुर की बैठक में CM मोहन यादव और योगी आदित्यनाथ की खास मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

राज्य

जगदलपुर की बैठक में CM मोहन यादव और योगी आदित्यनाथ की खास मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में नक्सल उन्मूलन और क्षेत्रीय विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्रियों ने साझा रणनीति पर जोर दिया।

दमोह में तीन फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, फर्जी डिग्रिया मिलीं

राज्य

दमोह में तीन फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, फर्जी डिग्रिया मिलीं

दमोह और जबलपुर में तीन फर्जी डॉक्टर पकड़े गए। इनके पास MBBS की फर्जी डिग्री और गलत रजिस्ट्रेशन नंबर मिले।

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

सनातन

ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर

Nidhivan Temple in Vrindavan remains a mystery as it is vacated every evening due to beliefs that divine dances occur at night.