DHAR BHOJSHALA NEWS: 23 जनवरी को बसंत पंचमी और नमाज एक साथ.. धार भोजशाला एक बार फिर चर्चा में

dhar-bhojshala-news

DHAR BHOJSHALA NEWS: 23 जनवरी को बसंत पंचमी और नमाज एक साथ.. धार भोजशाला एक बार फिर चर्चा में

dhar bhojshala news  23 जनवरी को बसंत पंचमी और नमाज एक साथ धार भोजशाला एक बार फिर चर्चा में

DHAR BHOJSHALA NEWS:  धार भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है.. बता दें की 23 जनवरी को बसंत पंचमी है.. और इसके आयोजन को लेकर धार भोजशाला पर एक बार फिर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. [caption id="attachment_129693" align="alignnone" width="300"]DHAR BHOJSHALA NEWS DHAR BHOJSHALA NEWS[/caption] दरअसल.. इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को है. और हिंदू संगठनों ने दिन भर माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के लिए प्रशासन से इजाजत मांगी है. वहीं इसी दिन मुस्लिम समाज भी नमाज पढ़ने आता है. इसको लेकर अब डर है की कहीं कोई त्योहार के कारण दंगे जैसा माहौल ना बन जाए. DHAR BHOJSHALA NEWS:  बता दें की इससे पहले 2003 से लेकर 2016 के बीच 3 बार ऐसा मौका आया जब बसंत पंचमी शुक्रवार को ही थी. और तीनों ही बार विवाद की स्थिति बनी. [caption id="attachment_129694" align="alignnone" width="300"]BHOJSHALA BHOJSHALA[/caption] इस बार खास ध्यान रखा जा रहा है की ऐसा न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. वहीं हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पूरे दिन पूजा के अधिकार की मांग है. इस पर आज यानी 22 जनवरी को सुनवाई होनी है.

आईए जानते है इतिहास

[caption id="attachment_129695" align="alignnone" width="300"]इतिहास इतिहास[/caption] जानकारों की माने तो धार की भोजशाला का इतिहास करीब 990 साल पुराना है. 1034 ई. में राजा भोज ने इसका निर्माण कराया था और यहां मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की थी. जिसके बाद 200 सालों से ज्यादा समय तक भोजशाला का वैभव कायम रहा.. लेकिन 1305 ई में मोहम्मद खिलजी ने भोजशाला पर आक्रमण कर इसे नेस्तनाबूत करने की कोशिश की. इसके बाद कई बार मुस्लिम आक्रांताओं ने भोजशाला पर हमले किए. बता दें की इस घटना से कई सालों तक मां सरस्वती की प्रतिमा भोजशाला में दबी रही. इसके बाद अंग्रेज आए. वे यहां से खुदाई कर वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन के म्यूजियम ले गए. DHAR BHOJSHALA NEWS:  खिलजी के आक्रमण से लेकर अब तक भोजशाला को उसकी पहचान दिलाने के लिए संघर्ष जारी है.

भोजशाला मंदिर या मस्जिद, साइंटिफिक सर्वे पूरा

[caption id="attachment_129696" align="alignnone" width="300"]भोजशाला भोजशाला[/caption] बता दें की हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने 1 मई 2022 को इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि.. भोजशाला का पूर्ण आधिपत्य हिंदुओं को सौंपा जाए. ये मंदिर है या मस्जिद इसका कैरेक्टर तय करने के लिए एएसआई से साइंटिफिक सर्वे कराया जाए. 11 मार्च 2024 को इंदौर हाईकोर्ट ने एएसआई को भोजशाला का साइंटिफिक सर्वे कर 6 हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा. एएसआई ने फिर समय मांगा जिसपर कोर्ट ने 15 जुलाई तक की तारीख दी. इस तारीख को एएसआई ने साइंटिफिक रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी. जिसके बाद एएसआई ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और कार्बन डेटिंग मेथड की मदद से अपना सर्वे शुरू किया.

DHAR BHOJSHALA NEWS:  मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

[caption id="attachment_129697" align="alignnone" width="300"]मामला न्यायालय के विचाराधीन मामला न्यायालय के विचाराधीन[/caption] दूसरी तरफ हाईकोर्ट के 11 मार्च के 2024 के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में 16 मार्च 2024 को विशेष अनुमति याचिका लगाई. 1 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर दिया। जिसमें साइंटिफिक सर्वे पर रोक नहीं लगाई. लेकिन सर्वे रिजल्ट के आधार पर बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के निर्णय लेने पर रोक लगाई.. साथ ही सर्वे रिपोर्ट को गुप्त रखने और सार्वजनिक न करने के निर्देश दिए. बता दें की सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष ने कहा कि.. 2003 के ऑर्डर के खिलाफ हिन्दू पक्ष कोर्ट चला गया और 2019 में दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका को फॉलो नहीं किया.

सर्वे रिपोर्ट के बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई मेंशन

एएसआई की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में मेंशन लगाकर रिपोर्ट के आधार पर फैसले पर लगी रोक हटाने और हाई कोर्ट को निर्णय लेने के लिए डायरेक्शन देने की मांग की थी। अब ये पूरा मामला न्यायालय के विचाराधीन है।

संबंधित सामग्री

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

राज्य

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

मध्यप्रदेश में नर्मदा चिंतन संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां सेवाभावी व्यक्तियों को समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित किया गया।

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

देश-विदेश

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के AC कोच B1-B2 में आग लगी। दमकल की टीम ने आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

जुर्म गाथा

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

पंजाब के न्यू अगर नगर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में चल रहे विवाद के चलते हुई यह घटना।

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

राज्य

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

इंदौर हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना, जिससे हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। इसे राजा भोज ने स्थापित किया था।

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

राज्य

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, 98.04% आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण की।