Chitrakoot: लॉरेंस विश्नोई के आगे फीका पड़ा सलमान

donkey-fair-chitrakoot-lawrence-bishnoi-salman-bid

Chitrakoot: लॉरेंस विश्नोई के आगे फीका पड़ा सलमान

chitrakoot लॉरेंस विश्नोई के आगे फीका पड़ा सलमान

चित्रकूट में गधों के मेले में लगी लाखों की बोली

donkey fair chitrakoot: मध्यप्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट इन दिनों एक अनोखे मेले की वजह से सुर्खियों में है। यहां दीपावली मेले के दूसरे दिन से मंदाकिनी नदी के किनारे गधों और खच्चरों का ऐतिहासिक मेला लगता है। यह परंपरा पिछले कई सालों से जारी है और इसकी शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब के समय से मानी जाती है।

गधों के मेले में गैंगस्टर और स्टार

धार्मिक नगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेला पर्व में दीपदान के दूसरे दिन अन्नकूट से पशुधन की धूम है और गधों के मेले में रौनक बिखर पड़ी है.दीपावली पर चित्रकूट में गधों का बाजार सज गया है. इस बाजार में गधों के साथ खच्चर भी बेचने के लिए लाए जाते हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है. इसके साथ ही बड़ी बात यह है कि इनके नाम भी नामी गैंगस्टर और बॉलीवुड के हीरो के तर्ज पर रखे जाते हैं, और उन नामों पर बोली लगती है. यह बोली लाखों में होती है. जैसे मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई इस नाम का उपयोग अपने निजी कार्यों में करने लगा है.

विश्नोई, सलमान शाहरुख के नाम के गधे

चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन तीन दिवसीय गधे एवं खच्चरों का मेला लगता है. यहां पर गधों के अलग-अलग नाम भी रखे जाते हैं. विगत वर्ष भी लारेंस विश्नोई, सलमान शाहरुख के नाम से गधे और खच्चर बिके थे. इस वर्ष भी ऐसे ही गधों का बाजार इन्हीं नामों से गुलजार है. लारेंस विश्नोई नाम के गधे की कीमत सबसे ज्यादा है.

एक्टर्स और गैंगस्टर के नाम वाले गधों की लाखों की बोली

मेले में देश के कोने-कोने से गधा व्यापारी अपने पशुओं के साथ आए हैं, सबसे खास बात यह है कि इस मेले में विगत वर्ष से फिल्मी सितारों एवं गैंगस्टर के नाम से गधों और खच्चरों को खरीदा और बेचा जाता है. इनके नाम लारेंस विश्नोई, शाहरुख, सलमान, कैटरीना, माधुरी होते हैं. लेकिन इस बार गधों के बाजार में देश से प्रदेश भर में गैंगस्टर एवं फिल्मी सितारों के नाम चर्चा कौतूहल का विषय बना हुआ है.

लाखों रुपए में लगी गधों की बोली

इस बार सबसे अधिक अभी तक 50 हजार से लेकर 1 लाख से अधिक कीमत में गधे और खच्चर बिके हैं. जबकि यहां अभी तक लॉरेंस विश्नोई की एक लाख से अधिक कीमत है. इस मेले की शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब द्वारा की गई थी. औरंगजेब द्वारा चित्रकूट के इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को शामिल किया गया था. इसलिए इस मेले का ऐतिहासिक महत्व है. इस मेले में एक लाख रुपए से अधिक तक के गधे और खच्चर बिकने के लिए आते हैं. Read More:- नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.