Durg Crime: मां के लिव-इन पार्टनर की बेटों ने ली जान, बोले- हमारी मर्जी के खिलाफ था ये रिश्ता

durg-livein-murder-sons-kill-mothers-partner

Durg Crime: मां के लिव-इन पार्टनर की बेटों ने ली जान, बोले- हमारी मर्जी के खिलाफ था ये रिश्ता

durg crime मां के लिव-इन पार्टनर की बेटों ने ली जान बोले- हमारी मर्जी के खिलाफ था ये रिश्ता

durg murder sons kill mothers livein partner: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बेटों ने अपनी मां के लिव-इन पार्टनर की फावड़े से हत्या कर दी। मामला सिर्फ इसलिए खूनी मोड़ पर पहुंच गया क्योंकि बच्चों को मां का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वारदात मंगलवार देर रात की है, जब गुस्से से भरे बेटों ने बलविंदर उर्फ बंटी नामक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली।

जानिए क्या था पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था। जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी।

बच्चों को था एतराज, देर रात वारदात

बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था। जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्ध के तौर पर पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

घरेलू विवाद बना वजह

शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों में उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का अपने पति से अलग होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह इस हत्या की मुख्य वजह बनी है।

हत्या के बाद पुलिस ने दोनों बेटों को लिया हिरासत में

इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि, वारदात को लेकर परिवारजनों और आसपास मौजूद गवाहों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो पाएगी। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

जुर्म गाथा

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

In Jaipur, a speeding dumper hit bikers crossing the road, killing two and severely injuring another. The driver fled the scene.

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

राज्य

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल मुख्य शूटर राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

देश-विदेश

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक। 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल, बस्तर विकास और नक्सलवाद पर फोकस।

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

मनोरंजन

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

Bollywood superstar Salman Khan's shirtless 'lonely' post raised concerns among fans and his mother. He later clarified, emphasizing his appreciation for his family and friends.