Kanpur Student Protest: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर छात्रो ने किया हंगामा!

eaxm-cancelled-kanpur-student-protest-damage

Kanpur Student Protest: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर छात्रो ने किया हंगामा!

kanpur student protest दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर छात्रो ने किया हंगामा

Kanpur Student Protest: कानपुर से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। 20 जनवरी यानी की आज दिल्ली पुलिस भर्ती की पहली शिफ्ट की परीक्षा होनी थी। लेकिन जब परीक्षा समय पर शुरु नहीं हुई तो छात्रों ने इस पर सवाल किया तो बताया गया कि सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ रही हैं। फिर बाद में बताया गया कि सर्वर फॉल्ट की वजह से पहले शिफ्ट की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इससे नाराज होकर छात्रो ने वहां तोड़ - फोड़ करना शुरु कर दी।

Kanpur Student Protest: परीक्षा रद्द छात्रों में आक्रोश

नाराज अभ्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में तोड़ -फोड़ कर दी। छात्रों ने सर्वर रूम में घुसकर कंप्यूटर, कांच, दरवाजे, कुर्सियां, वायर तोड़ दिया। आक्रोशित छात्रों ने बताया कि- 'पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से थी, जबकि एंट्री सुबह 8.45 बजे से होनी थी। तय समय बीतने के बाद भी कॉलेज का मेन गेट नहीं खुला। गेट बंद रहने से बाहर खड़े सैकड़ों छात्र-छात्राएं नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।'

Kanpur Student Protest: सर्वर की खराबी कहकर छात्रों को कराया इंतजार

पहले कॉलेज प्रबंधन ने छात्रो को कहा सर्वर की दिक्कत है। छात्रों को इंतजार करने को कहा। लेकिन फिर पता चला की परीक्षा नहीं होगी। सुबह से आए छात्र वहां 10.30 बजे तक न कोई परीक्षा रद्द की जानकारी दी गई न ही कोई नोटिस चस्पा किया गया। इससे छात्रों में गुस्सा देखने को मिला। Also Read-छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब.. सरकार कर रही नई पर्यटन नीति तैयार इसके बाद हंगामे की सूचना नरवल SDM विवेक कुमार मिश्रा और ACP चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय को दी गई वो पुलिस फोर्स के साथ परीक्षा केंद्र में पहुंचे और छात्रों को समझा तब स्थिति नियंत्रण में आई। Also Read-UKSSSC exam: पेपर लीक के सितम के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई…

SDM को संस्था के सिटी हेड ने बताई पूरी घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा करा रही ईडिकुटी संस्था के सिटी हेड शुभम दीक्षित से बताया कि - 'मंगलवार को दिल्ली पुलिस की परीक्षाएं होनी थी, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट होने से MGA कॉलेज में परीक्षा नहीं हो सकी। पहली शिफ्ट की परीक्षा को SSC द्वारा निरस्त कर दिया गया। इसकी सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। शाम तक परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड दोबारा अपलोड कर दिए जाएंगे। जिनमें परीक्षा की नई डेट और एग्जाम सेंटर होंगे।' Also Read-UKSSSC पेपर लीक कांड: 20 दिन बाद आयोग ने परीक्षा रद्द की, सीएम धामी बोले – निष्पक्ष जांच से ही लौटेगा भरोसा आगे बताया कि- 'दूसरे और तीसरे शिफ्ट की परीक्षा यशोदा नगर स्थित BNS कॉलेज में शिफ्ट कर दी गई। यहां MGA कॉलेज पहुंचे छात्रों को सिटी बस से फ्री में BNS कॉलेज ले जाया गया।'

संबंधित सामग्री

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

राज्य

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

A high-speed car crash in Jaipur on the night of May 17 led to one fatality and several injuries. Authorities are investigating.

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

राज्य

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला के खिलाफ अभ्यर्थी ने लखनऊ में शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया।

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

राज्य

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री से अधिक। IMD ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

राज्य

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड में बीते 4 सालों में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

राज्य

पौड़ी में गुलदार का खौफ, 15 स्कूल बंद करने के आदेश

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले के बाद 15 स्कूलों को बंद कर दिया गया। इलाके में डर और खतरे के मद्देनजर ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था की गई है।