HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत:सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान जारी

hpv-vaccination-campaign-mp-news

HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत:सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान जारी

hpv वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालतसर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान जारी

HPV vaccination campaign: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन लगने के बाद पांच लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। तबियत खराब होने के बाद सभी को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया है।

[caption id="attachment_140143" align="alignnone" width="1185"]HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत[/caption]

मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवाया

बता दें की प्रभावित बच्चियां पिछोर के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनके नाम हैं – अनजली, पूनम, रजनी, भारती और रेखा। जानकारी के अनुसार ये सभी 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राज्य सरकार के मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवाया गया था।

HPV vaccination campaign: बच्चियों को वैक्सीन के बाद आए चक्कर

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बिना उनकी जानकारी या सहमति के वैक्सीन लगा दी है। परिवार का कहना है कि बच्चियों को वैक्सीन के बाद चक्कर, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। और भर्ती करा दिया गया।

मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया

HPV vaccination campaign: मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में 14-15 वर्ष की लगभग 8 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। यह वैक्सीन बाजार में 4000 रुपये से ज्यादा की पड़ती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर) से बचाव है, जो HPV वायरस से होता है।

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

खेल

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

भारत में मानसून ने 4 जून को केरल में दस्तक दी, लेकिन इसकी चाल बहुत सुस्त है, जिससे मुंबई सहित कई जगहों पर देरी हो रही है।