Indigo Flight Emergency Landing: दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल, उड़ान के दौरान अचानक एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी का ऐलान किया और जयपुर एयपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराई।
मेडिकल इमरजेंसी की घोषित
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-322 दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान एक यात्री की हालत बिगड़ने पर पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी।
क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक मदद मुहैया कराई, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी गई।

जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
ATC ने तुरंत प्राथमिकता देते हुए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति दे दी। फ्लाइट ने रात करीब 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरपोर्ट पर पहले से ही मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैयार थी।
बीमार यात्री को पहुंचाया गया हॉस्पिटल
विमान के उतरते ही बीमार पैसेंजर को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया।
फ्लाइट देर से पहुंची मुंबई
यात्रियों को लेकर इंडिगो की यह फ्लाइट रात करीब 1:30 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई।