इंदौर में 'आतंकी' कुत्ते की तलाश जारी: 40 लोगों को काटने वाला डॉग अब भी फरार, 23 कुत्ते पकड़े गए

Indore Dog Attack: 40 Injured, Aggressive Dog Stil

इंदौर में 'आतंकी' कुत्ते की तलाश जारी: 40 लोगों को काटने वाला डॉग अब भी फरार, 23 कुत्ते पकड़े गए

इंदौर में एक आवारा कुत्ते ने 40 से अधिक लोगों को काटा, जिससे डॉक्टर, नर्स और नागरिक प्रभावित हुए। कुत्ते की तलाश में नगर निगम की टीम जुटी हुई है।

इंदौर में आतंकी कुत्ते की तलाश जारी 40 लोगों को काटने वाला डॉग अब भी फरार 23 कुत्ते पकड़े गए

अरबिंदो अस्पताल से शुरू हुआ हमला, डॉक्टर-नर्सों समेत 40 से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आवारा कुत्ते ने शुक्रवार को ऐसा आतंक मचाया कि डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज और राहगीरों समेत 40 से अधिक लोग उसका शिकार बन गए। घटना के 24 घंटे बाद भी हमला करने वाला कुत्ता नगर निगम की पकड़ से बाहर है।नगर निगम की टीम ने शनिवार को अरबिंदो अस्पताल और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान चलाकर 23 कुत्तों को पकड़ा, लेकिन जिस कुत्ते ने लोगों पर हमला किया था, उसकी तलाश अब भी जारी है।

अस्पताल से शुरू हुआ हमलों का सिलसिला

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कुत्ता अरबिंदो अस्पताल परिसर में घुसा और सबसे पहले अस्पताल स्टाफ पर हमला किया। इसके बाद वह सांवेर रोड और आसपास के इलाकों में घूमता रहा तथा लगातार लोगों को काटता गया।अरबिंदो अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल से जुड़े 16 से अधिक डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी इस हमले में घायल हुए।

कॉलेजों और गांवों तक फैला डर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने वाला कुत्ता अस्पताल परिसर से निकलकर रेवती रेंज, बरदरी गांव, एलएनसीटी कॉलेज, रेनेसा कॉलेज, नरसिंह मुंजी कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया।घटना के बाद विद्यार्थियों, ग्रामीणों और स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है। कई लोगों ने अकेले आने-जाने से बचना शुरू कर दिया है, जबकि अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

घायलों को लगाए गए एंटी रेबीज इंजेक्शन

हमले में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ितों को एंटी रेबीज वैक्सीन और अन्य जरूरी उपचार उपलब्ध कराया गया।इलाज कराने वालों में डॉक्टर, अस्पताल कर्मचारी, छात्र और स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

नगर निगम पर बढ़ा दबाव

स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रबंधन ने नगर निगम से मांग की है कि हमलावर कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए. निगम अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमों को भी लगाया जाएगा।

इंदौर में बढ़ रही डॉग बाइट की समस्या

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब इंदौर में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।शासकीय हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक (लाल अस्पताल) के अनुसार शहर में प्रतिदिन करीब 200 डॉग बाइट पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और नसबंदी अभियान की सीमित गति इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। एक ही दिन में 40 से ज्यादा लोगों को काटने की घटना ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को फिर सुर्खियों में ला दिया है। सवाल यह है कि जब अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी आवारा कुत्ते आसानी से पहुंच रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

संबंधित सामग्री

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-LAC ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का उद्घाटन किया, जिससे भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को बचाया

राज्य

इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को बचाया

इंदौर के एक EV शोरूम में लगी भीषण आग के दौरान पड़ोसियों ने 20 लोगों को सुरक्षित बचाया। शोर्ट सर्किट से आग की शुरुआत होने का अनुमान है।

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

राज्य

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत की जांच, परिवार ने लगाया आरोप

राज्य

इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत की जांच, परिवार ने लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराया गया।

मध्य प्रदेश में बच्चे की दुर्लभ रेबीज से मौत, किसी जानवर ने नहीं काटा

राज्य

मध्य प्रदेश में बच्चे की दुर्लभ रेबीज से मौत, किसी जानवर ने नहीं काटा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बच्चे की रेबीज से मौत हुई। बच्चे को किसी जानवर ने नहीं काटा था, बल्कि बिल्ली के पंजे से संक्रमण हो गया था।