इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब

israel-iran-war-up-workers-trapped-in-israel-bunker-siren

इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब

इजराइल-ईरान जंग इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर सायरन बजते ही हालत खराब

israel iran war up workers: इजराइल और ईरान के बीच तेज़ होते सैन्य टकराव ने विदेशों में काम कर रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर उत्तर प्रदेश के वे हजारों श्रमिक, जो पिछले दो साल में रोजगार के लिए इजराइल पहुंचे थे, अब हर सायरन के साथ सतर्क हो जाते हैं। जैसे ही खतरे का अलर्ट बजता है, लोग काम छोड़कर सीधे बंकर की तरफ दौड़ पड़ते हैं. इधर राज्य सरकार का कहना है कि सभी मजदूरों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क बना हुआ है।

israel iran war up workers: दो साल में यूपी से हजारों मजदूर पहुंचे इजराइल

दरअसल 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत युवाओं को विदेश में रोजगार देने की योजना शुरू की थी। उसी दौरान इजराइल की पॉपुलेशन इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी ने लखनऊ में भर्ती कैंप लगाया.करीब 6 हजार युवाओं का चयन हुआ और उन्हें निर्माण कार्य के लिए इजराइल भेजा गया। इनमें ज्यादातर मजदूर हैं, जो बिल्डिंग, सड़क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। औसतन उनकी सैलरी एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है.हालांकि उस वक्त भी इजराइल-हमास संघर्ष चल रहा था, मगर हालात अब की तरह तनावपूर्ण नहीं थे।

israel iran war up workers: सायरन बजते ही घुस जाते है बंकर में 

बहराइच जिले के शाहनवाजपुर गांव के साहबपुरवा इलाके से 16 लोग इजराइल में काम कर रहे हैं। ये सभी फिलहाल कत्सरीन इलाके में हैं, जो जेरूसलम से लगभग 250 किलोमीटर दूर बताया जाता है.यहीं काम कर रहे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अब अलर्ट के साथ गुजर रही है.. यहां जैसे ही सायरन बजता है, सब तुरंत बंकर की तरफ चले जाते हैं. आसपास हर इलाके में बंकर बने हुए हैं, इसलिए थोड़ी सुरक्षा महसूस होती है.

यूपी सरकार बोली- लगातार रखी जा रही निगरानी

इस समय इजराइल में करीब 42 हजार भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें 6004 उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिक बताए जाते हैं.उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.उनके मुताबिक, नेशनल स्किल डेवलपमेंट निगम और भारतीय दूतावास से संपर्क बना हुआ है। अभी तक किसी भी मजदूर के साथ किसी बड़ी समस्या की सूचना नहीं मिली है।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने जरूरत पड़ने पर संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। हेल्पलाइन: +972-54-7520711 +972-54-2428378 इसके अलावा पीआईबीए की तरफ से 1-700-707-889 नंबर भी जारी किया गया है, जिसे सेंटर फॉर इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड इंटीग्रेशन संचालित कर रहा है. युद्ध का माहौल बना हुआ है, लेकिन फिलहाल भारतीय मजदूर काम जारी रखे हुए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं.  

संबंधित सामग्री

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए। चर्चा में सुरक्षा और विकास पर जोर।

ब्राजील और क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीमों का ऐलान

खेल

ब्राजील और क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीमों का ऐलान

Brazil and Croatia have announced their teams for FIFA World Cup 2026, featuring Neymar's return and Luka Modric's fifth appearance.

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन, डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज 

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन, डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज 

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के आदेश को बरकरार रखा। डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर जोर।

सिवनी हवाला मनी लूट केस में पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

राज्य

सिवनी हवाला मनी लूट केस में पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

सिवनी के हवाला मनी लूट केस में एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, जिसका आधार उनके दो साल के बेटे की देखरेख बना।

RR Vs LSG IPL 2026: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा

खेल

RR Vs LSG IPL 2026: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा

In IPL 2026's 64th match, RR faces LSG in Jaipur. Victory for RR could secure a playoff spot, while LSG is out of contention.