Kanpur Murder Suicide News: रिटायर फौजी ने पत्नी- बेटे की की हत्या, फिर किया सुसाइड!

kanpur-double-murder-suicide-news

Kanpur Murder Suicide News: रिटायर फौजी ने पत्नी- बेटे की की हत्या, फिर किया सुसाइड!

kanpur murder suicide news रिटायर फौजी ने पत्नी- बेटे की की हत्या फिर किया सुसाइड

Kanpur Murder Suicide News: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक रिटायर फौजी ने अपने 16 साल के बेटे और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वो बाइक से रेल्वे स्टेशन गया और ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। यह मामला पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बखरिया गांव का है।

लाइसेंसी बंदूक से किया डबल मॉर्डर

यह घटना 16 फरवरी सोमवार की है, जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदूक से डबल मॉर्डर किया और बाद में खुद सुसाइड कर लिया।

मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रुप में की गई है।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस जब फौजी के सुसाइड की खबर देने उनके घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई बाहर नहीं आया तो पुलिसवालों ने अंदर जाकर देखा तो वहां 2 लाशें पड़ी हुई हैं। वो लाशें रिटायर्ड फौजी की पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) की थी।

सुबह मिली सुसाइड की खबर

एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- 'सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई।

लाशें देख लगाया अनुमान

पुलिस ने मंजर देख कर कहा कि- 'लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।'

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

राज्य

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

मध्यप्रदेश में नर्मदा चिंतन संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां सेवाभावी व्यक्तियों को समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित किया गया।

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

देश-विदेश

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के AC कोच B1-B2 में आग लगी। दमकल की टीम ने आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

जुर्म गाथा

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

पंजाब के न्यू अगर नगर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में चल रहे विवाद के चलते हुई यह घटना।

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

राज्य

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

इंदौर हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना, जिससे हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। इसे राजा भोज ने स्थापित किया था।

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

राज्य

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, 98.04% आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण की।