Kargil Vijay Diwas: जोधपुर में शहीद स्मारक पर मनाया गया 26वां कारगिल विजय दिवस समारोह

kargil-vijay-diwas

Kargil Vijay Diwas: जोधपुर में शहीद स्मारक पर मनाया गया 26वां कारगिल विजय दिवस समारोह

kargil vijay diwas जोधपुर में शहीद स्मारक पर मनाया गया 26वां कारगिल विजय दिवस समारोह

Kargil Vijay Diwas: 26 जुलाई को जोधपुर में शहीद स्मारक पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26वां कारगिल विजय दिवस समारोह बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में जिले के प्रमुख प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गौरव सेनानी एवं शहीदों के परिजनों ने भाग लिया।

[caption id="attachment_97036" align="alignnone" width="300"]Kargil Vijay Diwas Kargil Vijay Diwas[/caption]

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी

समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर के जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित (वीएसएम), और ब्रिगेडियर विज्यन्त यादव (युद्ध सेवा मेडल) रहे। इन सभी अतिथियों ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दलीपसिंह खंगारोत के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी।

Kargil Vijay Diwas: सम्मान पत्र देकर उनके योगदान को नमन किया गया

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कालुराम जाखड़ की पत्नी श्रीमती संतोष देवी, युद्ध में विकलांग हुए हवलदार हाथीराम और हवलदार सोहनलाल समेत कई गौरव सेनानियों को सम्मानित किया गया। हवलदार पुरणसिंह, नायक गोविंदसिंह राठौड़, हवलदार सम्पत गिरी, और हवलदार ओमप्रकाश गौड़ जैसे सैनिकों को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर उनके योगदान को नमन किया गया।

Kargil Vijay Diwas: गणमान्य व्यक्तियों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में ऑनरेरी कैप्टन जसवंत सिंह चंपावत (राजस्थान एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जिला कोऑर्डिनेटर), ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर नारायण सिंह जोधा, कैप्टन देरावर सिंह भाटी, सूबेदार चुनसिंह, सूबेदार प्रभुसिंह मेडतिया, और अन्य कई पूर्व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में प्रकाश टांक (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), अरशद अयूब पठान (सहायक प्रशासनिक अधिकारी व पुत्र शहीद लियाकत अली), श्रीमती किरण (पुत्री शहीद ओमप्रकाश जाखल) और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Kargil Vijay Diwas: बलिदान के महत्व से अवगत कराना भी था

समारोह में शहीदों की स्मृति को समर्पित इस आयोजन में सैकड़ों गौरव सेनानियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और देशभक्ति से सराबोर माहौल में वीरों की गाथा को याद किया। आयोजन का उद्देश्य न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा और बलिदान के महत्व से अवगत कराना भी था।

संबंधित सामग्री

सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव!

लाइफ स्टाइल

सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव!

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उठते ही मोबाइल पर ईमेल और सोशल मीडिया चेक करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नर्वस सिस्टम पर दबाव पड़ता है और कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

राज्य

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नक्सलमुक्त प्रयासों, सुरक्षा व्यवस्था, और आगामी योग दिवस की तैयारियों की सराहना की गई। फैसले में कर्मचारी हितों का भी ध्यान रखा गया।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

राज्य

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया। मान ने वीडियो को भ्रामक बताकर आरोपों का खंडन किया।

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन धर्म में शाम के समय कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है जैसे कि दरवाजे पर कचरा न रखना, जूते न रखना, और दरवाजा खुला रखना।