खजुराहो को मिलेगी 2 बड़ी सौगात: 26-27 मई यहा जुटेंगे देशभर के सांसद-अफसर

खजुराहो को मिलेगी दो सौगातें

खजुराहो को मिलेगी 2 बड़ी सौगात: 26-27 मई यहा जुटेंगे देशभर के सांसद-अफसर

खजुराहो को स्वास्थ्य और कौशल विकास क्षेत्र में दो नई सौगातें मिलने वाली हैं, जिसमें आयुष वेलनेस सेंटर और स्किल डेवलपमेंट संस्थान शामिल हैं।

खजुराहो को मिलेगी 2 बड़ी सौगात 26-27 मई यहा जुटेंगे देशभर के सांसद-अफसर

MP के खजुराहो को जल्द ही स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में 2 सौगातें मिलने वाली हैं।  खजुराहो में 15 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तरों वाले आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए इलिट (ईएलआईटी) शिक्षण संस्थान को भी हरी झंडी मिल गई है। 

बता दें कि खजुराहो पहुंचे क्षेत्रीय सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वेलनेस सेंटर खुलने से केवल खजुराहो की वैश्विक ब्रांडिंग ही मजबूत नहीं होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के सैकड़ों नए अवसर पैदा होंगे, जिससे पूरे बुंदेलखंड के आर्थिक विकास को एक नई गति मिलेगी। 

26 मई को जुटेंगे देशभर के सांसद व अफसर

इस दौरान सांसद वीडी शर्मा ने आगामी बड़े आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में खजुराहो में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि  26 और 27 मई को आयुष मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बेहद महत्वपूर्ण बैठक खजुराहो में होगी। इसमें केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, देशभर के सांसद और शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। 27 को केंद्रीय मंत्री आएंगे। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खजुराहो में 25वें काउंटडाउन का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, खजुराहो में पारा पहुंचा 45.4 डिग्री, 4 दिन तक लू का अलर्ट

राज्य

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, खजुराहो में पारा पहुंचा 45.4 डिग्री, 4 दिन तक लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री से अधिक हो गया है, जिससे लू का अलर्ट जारी किया गया है। खजुराहो में सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री दर्ज की गई।

3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

राज्य

3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

सागर शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 3 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई, पुलिस ने जांच शुरू की।