Today Bhopal News: आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू-CM Mohan Yadav

kolar-cm-mohan-yadav-194-crore-development-projects-inauguration

Today Bhopal News: आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू-CM Mohan Yadav

today bhopal news आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू-cm mohan yadav

Today Bhopal News: जब देश के दुश्मनों को भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारती है तो ये पप्पू सेना से सबूत मांगते हैं। वे वहां बोलते हैं और दिग्विजय सिंह यहां बोलते हैं। नक्सलवादियों को हमारी सेना मारती है और ये उनके लिए आंसू बहाते हैं। पता नहीं कांग्रेस कब सुधरेगी। सब एक जैसी लाइन पर ही चलते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को महान राष्ट्र नायक, प्रखर राष्ट्रवादी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से मुखर्जी नगर के बंजारी क्षेत्र में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 194 करोड़ से निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किए।

अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, जिनके (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखजी) नाम पर ये स्टेडियम बना है, वे अद्वितीय व्यक्ति, जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद्, भविष्य दृष्टा रहे हैं। उन्होंने धारा 370 जैसे कलंक को दुनिया के सामने बताया। उन्होंने नेहरूजी को भी इस बारे में बताया। चेताया भी, लेकिन नेहरूजी माने नहीं, क्योंकि अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए। ये कांग्रेस की बीमारी ऐसी है। कांग्रेसी जब भी करते हैं, ऐसा करते कि भविष्य में देश कीमत चुकाता है। कई कश्मीरियों की हत्या का पूरा पाप कांग्रेस के माथे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस धारा को हटाया।

Today Bhopal News: यहां जलेगा कांग्रेस की बुद्धि का रावण

मुख्यमंत्री ने कोलार में बने स्टेडियम को लेकर कहा कि यहां पर कांग्रेस की बुद्धि का रावण जलेगा। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम से यह स्टेडियम बना है। यह कांग्रेस को याद दिलाता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेलों में मध्यप्रदेश की सहभागिता के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि सरकार आउट टर्न प्रमोशन, नौकरी देने का काम भी कर रही है।

इन कामों का हुआ भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 194 करोड़ रुपए लागत के तीन कामों का सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, कोलार में 9 एकड़ भूमि पर भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इनमें काकटारा बर्रई क्षेत्र में 29 करोड़ की लागत से वनिर्मित 11.50 करोड़ की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्टस स्टेडियम का लोकार्पण नया दशहरा मैदान बनाने एवं कोलार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर को इन्दौर-सीहोर मार्ग पर भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा। और 155 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है।

संबंधित सामग्री

वैश्विक बाज़ारों में उतार-चढ़ाव; भारत, अमेरिका, जापान में मिश्रित प्रदर्शन

देश-विदेश

वैश्विक बाज़ारों में उतार-चढ़ाव; भारत, अमेरिका, जापान में मिश्रित प्रदर्शन

इस सप्ताह ग्लोबल मार्केट्स में उतार-चढ़ाव देखा गया। अमेरिका में तेजी, भारतीय बाजारों में गिरावट, जबकि जापान में निक्केई ने उच्चतम स्तर छुआ।

पटियाला ड्रम हत्याकांड का हुआ खुलासा: शादी के दबाव से बौखलाए बॉयफ्रेंड ने ली थी प्रेमिका की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

पटियाला ड्रम हत्याकांड का हुआ खुलासा: शादी के दबाव से बौखलाए बॉयफ्रेंड ने ली थी प्रेमिका की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला में युवती का शव नीले ड्रम में मिला, जांच के बाद प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

वैश्विक समाचार सारांश: कूटनीति, संघर्ष और स्वास्थ्य आपातकाल मई 2026

देश-विदेश

वैश्विक समाचार सारांश: कूटनीति, संघर्ष और स्वास्थ्य आपातकाल मई 2026

मई 2026 में वैश्विक स्तर पर कूटनीति, संघर्ष और एक स्वास्थ्य आपातकाल ने विश्व नेताओं को तनाव में रखा। अमेरिका-ईरान वार्ता, रूसी ड्रोन दुर्घटना और इबोला प्रकोप मुख्य घटनाएँ रहीं।

छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं विश्व के सबसे बड़े स्वयंभू शिवलिंग, जिनका बढ़ता है आकार

राज्य

छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं विश्व के सबसे बड़े स्वयंभू शिवलिंग, जिनका बढ़ता है आकार

Bhuteshwarnath Mahadev Temple in Chhattisgarh is renowned for housing the world's largest naturally growing Shivling, intriguing devotees and scientists alike.

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

जुर्म गाथा

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

बलिया, उत्तर प्रदेश में एक महिला की हत्या के पीछे उसके पति और उसकी प्रेमिका का हाथ था, जिन्होंने दहेज के लिए यह कदम उठाया।