Gariband: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में छुपाया गया विस्फोटक जखीरा बरामद

major-naxalite-conspiracy-foiled-in-gariaband

Gariband: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में छुपाया गया विस्फोटक जखीरा बरामद

gariband नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम जंगल में छुपाया गया विस्फोटक जखीरा बरामद

Major Naxalite conspiracy Gariaband: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जंगल इलाकों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह बरामदगी समय रहते हो गई, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।

Major Naxalite conspiracy Gariaband: तीन स्थानों से मिला विस्फोटक सामान

पुलिस ने बताया कि शोभा और जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सायबिनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में यह सामग्री मिली।
  • बरामद सामान
  • 4 कुकर बम
  • इलेक्ट्रिक वायर और डिटोनेटर
  • पटाखा सामग्री और राशन
पुलिस का मानना है कि इन सामग्रियों का उपयोग नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करना चाहते थे।

समय रहते साजिश नाकाम: Major Naxalite conspiracy Gariaband

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान यह बरामदगी की गई। यदि यह सामग्री समय पर न मिलती, तो नक्सली किसी बड़ी IED विस्फोटक वारदात को अंजाम दे सकते थे। उन्होंने कहा कि इलाके में सर्चिंग अभियान जारी रहेगा और नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

लगातार चल रहा अभियान

सुरक्षा बलों ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियों के संकेत मिले थे, जिसके बाद यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अब बरामद विस्फोटक सामग्री की फोरेंसिक जांच करा रही है ताकि नक्सल संगठन के ठिकानों का पता लगाया जा सके। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

जुर्म गाथा

अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बना जनआंदोलन, 2.34 लाख लोग जुड़े; नशे के खिलाफ सड़कों से पंचायतों तक जंग

राज्य

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बना जनआंदोलन, 2.34 लाख लोग जुड़े; नशे के खिलाफ सड़कों से पंचायतों तक जंग

हिमाचल प्रदेश में 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान ने सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसमें नशे के खिलाफ पंचायतों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

राज्य

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर राजस्थान के जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की।

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

राज्य

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने मृत बेटे के शव को पांच दिन तक घर में रखा, यह सोचते हुए कि वह फिर से जीवित हो जाएगा।

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

मनोरंजन

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति द्वारा धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। हेमा मालिनी ने सम्मान ग्रहण किया, समारोह में अन्य हस्तियां भी सम्मानित हुईं।