Sawan Somwar: सावन का दूसरा सोमवार...शिव के द्वार मंत्री विधायक

ministers-join-devotees-at-shiva-temples-in-chhattisgarh

Sawan Somwar: सावन का दूसरा सोमवार...शिव के द्वार मंत्री विधायक

sawan somwar सावन का दूसरा सोमवारशिव के द्वार मंत्री विधायक

महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के शिवालयों में पहुंच रहे हैं। छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक कर रहे। रायगढ़ में निकले महादेव मंदिर, बाबा धाम कोसमनारा, गौरी शंकर मंदिर में भीड़ लगी हुई है। मंदिर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं। अमरकंटक में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु नर्मदा उद्गम से जल भरकर ज्वालेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए अमरकंटक पहुंचे हैं। [caption id="attachment_96222" align="alignnone" width="300"]भूतेश्वर महादेव भूतेश्वर महादेव[/caption]

गरियाबंद

गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वर धाम में माहौल शिवमय हो गया है। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्ति गीत (जसगीत) पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

रायगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चनारायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को स्थानीय गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में आरती करने के बाद जिले समेत पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अमरकंटक से शिवधारा तक कांवड़ यात्रा

सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु नर्मदा उद्गम से जल भरकर ज्वालेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए अमरकंटक पहुंचे हैं। [caption id="attachment_96223" align="alignnone" width="300"]कांवड़ यात्रा पर निकली विधायक भावना कांवड़ यात्रा पर निकली विधायक भावना[/caption]

कावड़ यात्रा पर निकली विधायक भावना

पंडरिया विधायक भावना वोहरा का कहना है कि, हम हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग है। ये हमारी आध्यात्मिक यात्रा है। मेरी कांवड़ यात्रा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए एक संकल्प है। चाहे विधायक हूं या मैं कांवड़ यात्री हर रूप में मेरी धर्म के प्रति आस्था है।

जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में शिवालय में भक्तों का ताता लगा हुआ है। बोल बम के नारे से मंदिर गूंज उठा। छत्तीसगढ़ का काशी कहे जाने वाले खरौद स्थित लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला, जहां भक्तों ने दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया।मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित सवा लाख छिद्रों वाले शिवलिंग की स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने वनवास काल में की थी। यहां सवा लाख अक्षत (चावल) चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और क्षय रोग (टीबी) से मुक्ति मिलती है।

बिलासपुर

बिलासपुर जिले के शिव मंदिरों में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम बन गया। सुबह से ही शहर और आसपास के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस बार सावन के दूसरे सोमवार का विशेष महत्व है, क्योंकि यह कामिका एकादशी के साथ संयोग बना रहा है। यह दुर्लभ संयोग भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर लेकर आया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व और प्रशासनिक दक्षता के साथ काम करने की सलाह दी।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

हरियाणा कैबिनेट बैठक में नई औद्योगिक नीति 2026 मंजूर की गई, जिसमें 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। सरकार ने पर्यावरण और रोजगार संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए।

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

राज्य

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

A young man and woman were found unconscious by the roadside in Deoria, UP, and later declared dead at the hospital. The cause of death is under investigation.

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

राज्य

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटना के गुरुद्वारे में माथा टेका और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

ईरान ने अमेरिका से 5 शर्तें रखीं युद्ध समाप्ति के लिए, भारतीय PM 43 वर्षों में पहली बार नॉर्वे पहुंचे, वीडी सतीशन केरलम के नए CM बने।