Nagchandreshwar Temple Ujjain: नागपंचमी पर खुले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,द...

nagchandreshwar-temple-ujjain-nag-panchami-2025

Nagchandreshwar Temple Ujjain: नागपंचमी पर खुले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,दर्शन के लिए पहुंचे लाखो भक्त

nagchandreshwar temple ujjain नागपंचमी पर खुले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पटदर्शन के लिए पहुंचे लाखो भक्त

साल में सिर्फ एक दिन खुलता है यह दुर्लभ मंदिर

Nagchandreshwar Temple Ujjain: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी की रात 12 बजे खोले गए। परंपरा अनुसार यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोला जाता है। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं।

Nagchandreshwar Temple Ujjain:

महंत ने किया त्रिकाल पूजन, रात में होगी अंतिम आरती

पट खुलने के बाद महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत विनीत गिरी महाराज द्वारा त्रिकाल पूजन किया गया। परंपरा अनुसार मंगलवार दोपहर में विशेष पूजन और रात 12 बजे अंतिम आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। यह पूरा आयोजन सघन धार्मिक विधियों के साथ किया जा रहा है।

read more: मप्र विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन…भैंस-बीन से किसानों की आवाज उठाई,सीएम ने कसा तंज

 श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दर्शन व्यवस्था के लिए 200 अधिकारी, 2,500 कर्मचारी, 1,800 पुलिसकर्मी और 560 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु चारधाम मंदिर से लाइन में लगकर गेट नंबर 4 से एयरो ब्रिज के जरिए मंदिर तक पहुंच रहे हैं।

11वीं शताब्दी की दुर्लभ प्रतिमा का होता है दर्शन

Nagchandreshwar Temple Ujjain: श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में स्थापित 11वीं शताब्दी की दुर्लभ प्रतिमा में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी नाग शैय्या पर विराजमान हैं। मूर्ति में सप्तमुखी नाग, नंदी और सिंह भी दर्शाए गए हैं। यह प्रतिमा श्रद्धालुओं को अध्यात्म और आस्था से जोड़ने वाली अद्वितीय धरोहर है।

read more: एमपी में बारिश का कहर,स्कूल जाते समय बहे बाई-बहन,वीडियो देख हो जाएंगे हैरान!

 

संबंधित सामग्री

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

भारत में मानसून ने 4 जून को केरल में दस्तक दी, लेकिन इसकी चाल बहुत सुस्त है, जिससे मुंबई सहित कई जगहों पर देरी हो रही है।

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।