Gwalior News : ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां तेज

preparations-for-gwalior-trade-fair-in-full-swing

Gwalior News : ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां तेज

gwalior  news  ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां तेज

Gwalior News : ग्वालियर व्यापार मेला की तैयारियां जोरो पर चल रही है 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक मेला आयोजित होगा मेला परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता परिसर का संधारण, बोरिंग से लेकर दुकानदारों के वेरिफिकेशन तक तमाम काम अभी तक अधूरे पड़े हैं। मंगलवार को संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें अधिकारियों को आनन-फानन में काम पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त खत्री द्वारा दिए गए निर्देश से स्पष्ट है कि आवश्यक कार्य अभी भी अधूरे हैं।

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी 

संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने मेला आयोजन से पूर्व मेले की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा के संबंध में भी पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया था। मेले के दौरान अस्थायी चिकित्सालय एवं एम्बुलेंस के साथ ही फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने को कहा गया था।

read more :रायसेन में बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का CCTV आया सामने, इलाके में बेखौफ घूमता दिखा सलमान

Gwalior News : झूले आकर्षण का केंद्र

मेला सेक्टर में आने वाले सैलानियों की सबसे ज्यादा भीड़ झूला सेक्टर में देखने को मिलती है, क्योंकि यहां मेला घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अलग-अलग डिजाइन और अलग-अलग तरीके के झूलने वाले झूले झूला सेक्टर में लगाए जाते हैं।

मेला सैलानियों के लिए 2 महीने लगेगा

कानून व्यवस्था के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर मेले के दौरान सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता प्रबंध किए जाए। बैठक में यह भी तय किया गया था कि फायरब्रिगेड की उपलब्धता के एवज में नगर निगम को और सुरक्षा व्यवस्था के एवज में पुलिस वेलफेयर में मेला प्राधिकरण दो लाख रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

आवेदकों का सत्यापन अटका

एक ओर जहां आवेदन का अंतिम दिन बुधवार थावहीं दूसरी ओर आवेदन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य अब भी लंबित हैं। मेला सचिव सुनील त्रिपाठी को संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन दुकानदारों ने आवेदन कर दिए हैं, उनके वेरिफिकेशन का कार्य तत्काल पूर्ण किया जाए और विभिन्न कार्यों के लिए आमंत्रित की गई निविदाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी की जाए

संबंधित सामग्री

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

राज्य

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

मध्यप्रदेश में नर्मदा चिंतन संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां सेवाभावी व्यक्तियों को समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित किया गया।

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

देश-विदेश

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के AC कोच B1-B2 में आग लगी। दमकल की टीम ने आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

जुर्म गाथा

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

पंजाब के न्यू अगर नगर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में चल रहे विवाद के चलते हुई यह घटना।

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

राज्य

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

इंदौर हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना, जिससे हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। इसे राजा भोज ने स्थापित किया था।

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

राज्य

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, 98.04% आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण की।