ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन बंद, अब लगेंगे 300 रुपए

protocol-darshan-at-omkareshwar-stopped-now-it-will-cost-rs-300

ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन बंद, अब लगेंगे 300 रुपए

ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन बंद अब लगेंगे 300 रुपए

ओंकारेश्वर प्रोटोकॉल दर्शन बंद: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं और इंदौर मार्ग के मोरटक्का पुल तक वाहनों की कतारों से बार-बार जाम लग रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने फैसला लिया है कि अगले एक हफ्ते तक प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। अब प्रोटोकॉल वालों को भी 300 रुपए का चार्ज देना होगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जो लोग प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के लिए आते हैं, उन्हें भी अब 300 रुपए प्रति श्रद्धालु चुकाने होंगे। वे शुल्क देकर ही वीआईपी दर्शन कर पाएंगे। प्रोटोकॉल व्यवस्था को 5 जनवरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या का रिव्यू करने के बाद ही बहाल किया जाएगा।

ओंकारेश्वर प्रोटोकॉल दर्शन बंद: ट्रस्टी ने लापरवाह कर्मचारियों को हटाया

Omkareshwar ज्योतिर्लिंग मंदिर के नए प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं में बदलाव शुरू कर दिया है। वे कार्य में लापरवाही बरतने वाले कई कर्मचारियों को हटा चुके हैं। भीड़ बढ़ने से वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय हो गए हैं, जिन्हें ट्रस्टी खुद पकड़ रहे हैं।

Also Read-हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गई पुलिस पर हमला, निशातपुरा में 21 गिरफ्तार

ओंकारेश्वर प्रोटोकॉल दर्शन बंद: डिप्टी कलेक्टर के नाम की पर्ची मिली

इसी दौरान ट्रस्टी को एक बाहरी श्रद्धालु के पास पर्ची मिली, जिस पर डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव का नाम लिखा था। राव पुष्पेंद्र सिंह ने पूछताछ की तो श्रद्धालु ने बताया कि वह ग्रैंड ओंकारा होटल में रुका था। होटल संचालक ने ही उन्हें यह पर्ची दी थी और कहा था कि मंदिर में प्रोटोकॉल के तहत दर्शन हो जाएंगे। साथ ही होटल से एक पुलिसकर्मी भी उनके साथ मंदिर तक जाएगा। यह सुनकर राव पुष्पेंद्र सिंह हैरान रह गए।

Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर

मंदिर की वेबसाइट पर जाकर टिकट की बुकिंग

शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालु वेबसाइट से 300 रुपये का टिकट बुक कर सकते हैं। 5 जनवरी के बाद प्रोटोकॉल व्यवस्था बहाल होगी। फिलहाल रोज़ाना चार हजार श्रद्धालु शीघ्र दर्शन कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।