Retired Principal Dies Rajasthan: रिटायर्ड प्रिंसिपल नाले में गिरने से मौत

Retired Teacher Dies in Kota

Retired Principal Dies Rajasthan: रिटायर्ड प्रिंसिपल नाले में गिरने से मौत

A retired principal from Kota, Rajasthan died after his bike fell into a drain while returning home from a retirement party.

retired principal dies  rajasthan रिटायर्ड प्रिंसिपल नाले में गिरने से मौत

रिटायर्ड प्रिंसिपल नाले में गिरने से मौत |

Retired Teacher Dies: राजस्थान के कोटा में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल की नाले में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, रिटायर्ड प्रिंसिपल अपने रिटायरमेंट की पार्टी देकर घर वापस लौट रहें थे। तभी उनकी बाइक नाले में जा गिरी। इस वजह से उनकी मौत हो गई। यह मामला  बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोकुल कॉलोनी की है। 

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान 60 वर्षीय रमेश्वर रावत के रुप में की गई। वह सुभाष नगर द्वितीय के रहने वाले थे। वो अपने रिटारमेंट की पार्टी देने गए थे। वो जब पार्टी देकर घर वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

मृतक के भतीजे मनीष रावत का बयान

भतीजे मनीष रावत ने बताया कि- 'बुधवार दोपहर करीब 3 बजे चाचा रामेश्वर रावत घर से समाज की मीटिंग में जाने की बात कहकर निकले थे। रातभर उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। वह घर नहीं लौटे।'

बाइक के नंबर के आधार पर हुई पहचान

21 मई गुरुवार की सुबह गोकुल कॉलोनी के खुले नाले में लोगों ने एक बाइक पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस  पहुंची और बाइक को नाले से बाहर निकलवाया। उस बाइक के नीचे एक व्यक्ति दबा मिला।

पुलिस ने उसे तुरंत MBS हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर परिजन को सूचना दी।

2 महिने पहले ही मृतक ने लिया था रिटार्मेंट

मनीष रावत ने बताया कि- 'चाचा रामेश्वर रावत दो महीने पहले ही झाड़ गांव स्थित सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे। बुधवार को उन्होंने पहले समाज की मीटिंग में हिस्सा लिया। इसके बाद अपने स्टाफ के लोगों को पार्टी दी थी।

देर रात घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। वे रातभर नाले में ही पड़े रहे।'

पुलिस कर रही जांच
 
बोरखेड़ा थाने के ASI धर्मवीर सिंह ने बताया कि 'सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।'


 

संबंधित सामग्री

तनाव से पीड़ित युवती को नशीला नींबू पानी पिलाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म; ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों

जुर्म गाथा

तनाव से पीड़ित युवती को नशीला नींबू पानी पिलाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म; ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों

राजस्थान के जालोर में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की।

पुलवामा हमलावर की हत्या, नीट पेपर लीक तक, मदरसों में वंदे मातरम..जानिए देश-विदेश की प्रमुख खबरें

देश-विदेश

पुलवामा हमलावर की हत्या, नीट पेपर लीक तक, मदरसों में वंदे मातरम..जानिए देश-विदेश की प्रमुख खबरें

पुलवामा हमलावर हमजा बुरहान की POK में हत्या, तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का विस्तार, नीट पेपर लीक मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, एअर इंडिया फ्लाइट की दुर्घटना और बंगाल में मदरसों के लिए नए नियम।

अलवर में सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग झुलसे, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

राज्य

अलवर में सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग झुलसे, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

राजस्थान के अलवर जिले में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे 15 लोग झुलस गए।

रोजगार सहायकों की मृत्यु पर CM डॉ यादव ने जताया दुख, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोजगार सहायकों की मृत्यु पर CM डॉ यादव ने जताया दुख, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

रतलाम से भोपाल जाते हुए ग्राम पंचायत सचिवों की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें 2 सहायक सचिवों की मौत हो गई और 10 घायल हुए।


झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

जुर्म गाथा

झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

In Jhunjhunu, Rajasthan, a woman died and her husband is critically injured after their scooter was hit by a speeding truck.