ऋषिकेश में भीड़ ने हरियाणा के पर्यटकों को नंगा कर पीटा, नाबालिक को अश्लील इशारे करने का आरोप

भीड़ ने पर्यटकों को पीटा

ऋषिकेश में भीड़ ने हरियाणा के पर्यटकों को नंगा कर पीटा, नाबालिक को अश्लील इशारे करने का आरोप

ऋषिकेश में दो हरियाणा के पर्यटकों को नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में भीड़ ने बीच सड़क पर नंगा कर पीटा।

ऋषिकेश में भीड़ ने हरियाणा के पर्यटकों को नंगा कर पीटा नाबालिक को अश्लील इशारे करने का आरोप

भीड़ ने पर्यटकों को पीटा |

ऋषिकेश में हरियाणा से आए 2 पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने जैसे ही इसकी शिकायत आसपास मौजूद लोगों से की, लोग भड़क गए। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने कार रोक ली और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

अर्ध नग्न कर युवक को पीटा

इसके बाद भीड़ ने युवकों को पहले कार के अंदर पीटा। फिर उनके कपड़े उतारकर बाहर खींच ले आए। एक युवक को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाते-घुमाते हुए पीटा गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, कुछ देर बाद IDPL चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायल पर्यटकों को हॉस्पिटल पहुंचाकर उनका मेडिकल कराया। इसके बाद सभी को चौकी ले जाया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

नाबालिक को अश्लील इशारे 

बता दे ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल पर हरियाणा की कार में सवार 2 युवकों पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही कार पेट्रोल पंप के पास धीमी हुई थी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद लड़की ने आरोप लगाया कि कार में बैठे युवक उसे देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे।

लड़की ने जब आसपास मौजूद लोगों से इसकी शिकायत की तो मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों का विरोध किया, लेकिन युवकों ने आरोपों को गलत बताते हुए बहस शुरू कर दी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते भीड़ ने कार को घेर लिया।

संबंधित सामग्री

रोहतक अग्निकांड: हरियाणा CM सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता राशि का ऐलान

राज्य

रोहतक अग्निकांड: हरियाणा CM सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता राशि का ऐलान

हरियाणा के रोहतक शहर में एक भयानक अग्निकांड में तीन लोग मारे गए और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

राज्य

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

देहरादून में पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात-घूंसे मारे और करंट लगाया, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

राज्य

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

हरियाणा विधानसभा में CPA इंडिया रीजन के सम्मेलन का शुभारंभ, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई।

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

मनोरंजन

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

रवीना टंडन ने ऋषिकेश के दो दिवसीय दौरे में गंगा आरती, कथा सुनी और गौ पूजन किया। उन्होंने साड़ी पहनकर स्कूटी से जानकी सेतु पार किया।

लुधियाना पहुंचे हरियाणा CM सैनी, बोले- &quotपंजाब में बदलाव की चाह, कारोबारी असुरक्षित महसूस कर रहे&quot

राज्य

लुधियाना पहुंचे हरियाणा CM सैनी, बोले- "पंजाब में बदलाव की चाह, कारोबारी असुरक्षित महसूस कर रहे"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई और कांग्रेस व आप पर कई आरोप लगाए।