Shivraj Singh Chouhan village visit: ट्रैक्टर पर सवार होकर बारिश में गांव पहुंचे...

shivraj-singh-chouhan-tribal-visit-mp-rain

Shivraj Singh Chouhan village visit: ट्रैक्टर पर सवार होकर बारिश में गांव पहुंचे शिवराज, बोले- आदिवासियों की सेवा ही मेरा धर्म

shivraj singh chouhan village visit ट्रैक्टर पर सवार होकर बारिश में गांव पहुंचे शिवराज बोले- आदिवासियों की सेवा ही मेरा धर्म

बारिश के बीच ट्रैक्टर से किया दौरा

Shivraj Singh Chouhan village visit: मध्यप्रदेश में हो रही मूसलधार बारिश के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर चर्चा में हैं। शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ट्रैक्टर में सवार होकर खिवनी खुर्द गांव पहुंचे, जहां हाल ही में वन विभाग की कार्रवाई से आदिवासी परिवारों के घरों को नुकसान हुआ है। उन्होंने गांव का निरीक्षण करते हुए हालात का जायजा लिया।

कीचड़ में पैदल चलकर लिया स्थिति का जायजा

शिवराज सिंह ने कीचड़ से सने रास्तों पर पैदल चलकर गांव में पीड़ित आदिवासियों के घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। शिवराज ने कहा कि वे सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि सेवक के रूप में यहां आए हैं ताकि लोगों का दर्द बांट सकें।

read more: मध्यप्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धंसी पुलिया बनी मुसीबत

अस्थाई घर में किया भोजन

गांव के दौरे के दौरान आदिवासी बहनों ने अस्थाई रूप से बनाए गए घर में शिवराज सिंह को भोजन कराया। भोजन के बाद उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। शिवराज सिंह का यह साधारण और जमीन से जुड़ा अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

अधिकारियों पर जताई नाराजगी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने अमानवीय काम किया है और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की है। ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिवराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और दोषियों पर कार्रवाई निश्चित है।

नुकसान की होगी भरपाई

Shivraj Singh Chouhan village visit: शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आदिवासियों को हुए नुकसान का सर्वे किया जाएगा और उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तात्कालिक सहायता स्वेच्छानुदान से उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार आदिवासियों के साथ खड़ी है और गरीब कल्याण ही उसका प्रमुख लक्ष्य है।

read more: ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली, बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिम्मेदार कौन?

 

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।