शराब की लत के चलते पिता ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या!

Shocking Murder in Bilaspur

शराब की लत के चलते पिता ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या!

In Bilaspur, Chhattisgarh, a father and his son murdered another son due to his alcohol addiction, initially staging it as a suicide.

 शराब की लत के चलते पिता ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या

शराब की लत के चलते पिता ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या! |

Bilaspur Murder News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की शराब की लत से परेशान होकर अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि, पिता और बेटे ने पहले अपने शराबी बेटे के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, फिर उसका गला और मुंह दबाकर जान ले ली। किसी को शक ना हो इस वजह से पिता ने शव के पास जहर की शीशी रख दी, जिससे लोगों को लगे की युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को दी घटना की जानकारी

जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्हें हत्या की आशंका हुई। फिर पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद पता चला की ये कोई सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता, बड़े भाई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी इलाके की है।

एडिशनल SP ग्रामीण मधुलिका सिंह का बयान 

एडिशनल SP ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि - '20 मई को ग्राम रतखंडी निवासी उमेंद सिंह पटेल (52) बेलगहना चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे गौरीशंकर पटेल (23) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। शव के पास जहर की शीशी भी पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।'

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा

बताया गया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक की गला और मुंह दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ करना शुरू की। फिर जब परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शराब का आदी था मृतक

पूछताछ में सामने आया कि- मृतक गौरीशंकर शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में परिवालों के साथ लड़ाई करता था। फिर परिवार वालों से मारपीट कर रहा था। इससे परेशान होकर पिता उमेंद सिंह, भाई शिवशंकर पटेल (18) और एक नाबालिग भाई ने उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पिता ने मृतक के  रस्सी से हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
 
 

संबंधित सामग्री

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

राज्य

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

जयपुर के मालपुरा गेट क्षेत्र में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या की। स्थानीय निवासी मिस्त्री था, पहचान नहीं हो सकी।

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

राज्य

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की मांग की।

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

देश-विदेश

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

केरल हाईकोर्ट ने मानसिक तनाव के चलते एक महिला की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी, जिसे पहले अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया गया था।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

जुर्म गाथा

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।